फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Run for Unity saw a surge of enthusiasm, with the crowd inspired by the ideals of Sardar Patel.

Maharajganj News: रन फॉर यूनिटी में उमड़ा उत्साह, सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरित हुआ जनसमूह

Sat, 01 Nov 2025 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
The Run for Unity saw a surge of enthusiasm, with the crowd inspired by the ideals of Sardar Patel.
सदर ब्लॉक के पास रन फार यूनिट में मौजूद केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी।
महराजगंज। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाधिकारी संतोष शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना सहित सैकड़ों अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
विज्ञापन

केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर राष्ट्रनायक को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। शहर की मुख्य सड़कों से होकर निकली यह एकता दौड़ “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारों से गूंज उठी। जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने कहा कि रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और सामूहिकता की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, चौधरी शिवेंद्र सिंह, प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, राम हरख गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, विवेक गुप्ता, अमरनाथ पटेल, मधुर सिंह, बबलू यादव, ओम प्रकाश पटेल, आशुतोष शुक्ला, गौतम तिवारी, वंदना त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में ''संकल्प एवं राष्ट्रीय एकता दिवस'' के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ. राम नारायण चौरसिया ने किया। इस दौरान फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि उक्त दोनों महापुरुषों का व्यक्तित्व एवं कृतित्व युगों-युगों तक याद किया जाएगा। इंदिरा गांधी ने बैंकों एवं कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया तो सरदार पटेल ने आजादी के बाद 562 रियासतों को भारत में विलय कराया। कार्यक्रम में आलोक प्रसाद, शरद सिंह बबलू, सदमोहन उपाध्याय गोविंद मिश्र, कपिल देव शुक्ला, नूर आलम, इंजीनियर शिवपूजन, गंगा जल चौरसिया, विधि नारायण वर्मा, राम नारायण प्रसाद, गोपाल शाहीपूर्व चेयरमैन चंद्र जीत भारती, हृदय नारायण पांडे व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान इनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाया गया। वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। सरदार पटेल को देशी रियासतों के विलय कराने एवं अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के प्रति नमन किया गया। इस अवसर पर श्रवण पटेल, डॉ. एस एस पटेल, विजय यादव, यज्ञदत्त पासवान, नौशाद आलम, अमरनाथ यादव व अन्य उपस्थित रहे।
भारतीय कुर्मी महासभा की ओर से शहर के पटेल धर्मशाला में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राधेश्याम सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक पनियरा ज्ञानेन्द्र सिंह, नवनीता पटेल ने लौहपुरुष पटेल के देश के प्रति किये गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में राघवेंद्र सिंह, अरुण पटेल, अजीत कुमार चौधरी, राम बचन पटेल, प्रद्युम्न पटेल, डाॅ. सचिन कुमार चौधरी, शिवाकांत गुप्ता, कृष्णा पटेल, बैजनाथ पटेल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार, दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयाग नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान पुलिस के नेतृत्व में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र और पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व के बारे में जागरूक किया। पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पकड़ी दीक्षित में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इकाई के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, थाना परिसर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में दौड़ निकाली गई। दौड़ थाना परिसर से प्रारंभ होकर ठेकी चौराहे तक पहुंची। कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल के अदम्य साहस और दूरदर्शिता ने देश को अखंड रूप में जोड़ा गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश गुप्ता, पंकज सिंह, रेखा वर्मा, अनुराधा विश्वकर्मा मौजूद रहे।
परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवा के रतनपुर में एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद के नेतृत्व में सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के विभिन्न सरकारी संस्थानों व गैर सरकारी संस्थानों में जयंती मनाई गई है।
नौतनवा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सेखुआनी में प्रधानाध्यापक राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई है। महरी घोड़हवा विद्यालय, लुठहवा प्राथमिक विद्यालय, निपनिया कम्पोजिट विद्यालय, बिषखोप उच्च प्राथमिक विद्यालय, रतनपुर कंपोजिट विद्यालय पर बड़े ही धूमधाम से सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर एपीओ शशिकांत, शिक्षक यशोदा नंद भारती, राजेन्द्र चौधरी, जगदीश, महेन्द्र यादव, चंद्रभान प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात ठूठीबारी कोतवाली पुलिस एवं 22वीं बटालियन एसएसबी जवानों ने संयुक्त रूप से “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। एसएसबी बीओपी कैंप परिसर से प्रारंभ हुई रन फॉर यूनिटी रैली ठूठीबारी मुख्य मार्गों से होते हुए नो मैंस तक निकाली गई। इस दौरान पुलिसकर्मी, एसएसबी जवान एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए हमें एकता और समरसता के मूल्यों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, सोनौली पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर सोनौली थाना क्षेत्र के कुनसेरवा स्थित एक विद्यालय के रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोनौली थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, खनुआ चौकी प्रभारी विजय द्विवेदी, कांस्टेबल सुरेश सिंह व अन्य मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय के नेतृत्व में नौतनवा स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर 150वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अंशुमान, वरुण, शिवेंद्र यादव, सुभाष चंद्र पटेल, पंकज मौर्या, विनय श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, ओमप्रकाश राजभर व अन्य मौजूद रहे।
कोतवाली सोनौली क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता दिवस व सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर पुलिस ने छात्र-छात्राओं के साथ रन फार यूनिटी का आयोजन किया। शुभारंभ सीओ नौतनवा अंकुर गौतम ने विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर कोतवाल अजित प्रताप सिंह, एसआई रामचन्द्र राय, आयुष जायसवाल, उमर खान सहित कई लोग मौजूद रहे।

सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती पर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत एकता मार्च का आयोजन एसएसबी 22वीं वाहिनी की ओर से किया गया। 22 बटालियन एसएसबी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में भारत के नागरिकों के साथ मिलकर एक शपथ ली। मार्च का नेतृत्व सहायक कमांडेट सी विवेक ने किया। नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कालेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकजुटता और उन्नति के लिए जो प्रयास किए, वह हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस अवसर पर डॉ. विमल कुमार यादव, महेंद्र कुमार, सर्वेश मिश्रा, सुनील यादव, परवेज, अंगद, प्रियंका, प्रीति, गुलफ़्शा, निर्मला, सुखराम, शिवज पांडेय, राजेश यादव व अन्य मौजूद रहे।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नगर स्थित राजीव गांधी पीजी कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में दृश्य कला विषय की छात्रा रिम्पल ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय एवं करिश्मा गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य जयप्रकाश त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र प्रदान कर बच्चों को सम्मानित किया।

पुलिसकर्मियों ने लिया एकता-अखंडता की रक्षा करने का संकल्प

महराजगंज। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” के पावन अवसर पर पुलिस ने शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित किया। पुलिस कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में समस्त पुलिस कर्मियों ने एक स्वर में राष्ट्रीय एकता, अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में बांधकर भारत को अखंड बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed