{"_id":"6a569632984b39377b09c4a4","slug":"the-rto-inspected-school-vehicles-and-imposed-a-fine-of-54000-on-six-vehicles-maharajganj-news-c-206-1-mhg1014-181252-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आरटीओ ने स्कूली वाहनों की जांच कर छह वाहनों पर 54 हजार का जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आरटीओ ने स्कूली वाहनों की जांच कर छह वाहनों पर 54 हजार का जुर्माना लगाया
विज्ञापन
आरटीओ ने स्कूली वाहनों की सघन जांच कर किया कार्रवाई
परसामलिक। नौतनवा थाना क्षेत्र के रतनपुर में मंगलवार को आरटीओ ने सड़क सुरक्षा और स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाकर वाहनों की जांच की।
नौतनवा-निचलौल मार्ग पर आरटीओ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में स्कूल बसों और अन्य स्कूली वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले छह वाहनों पर कुल 54,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के तहत लगभग 25 से 30 वाहनों की जांच कई गई। इसमें वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे आवश्यक दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई।
आरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि वाहन संचालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने जोर दिया कि बिना फिटनेस, परमिट या अन्य आवश्यक दस्तावेजों के वाहन चलाना न केवल कानूनी उल्लंघन है बल्कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।
विज्ञापन
उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को केवल उन्हीं स्कूल वाहनों से भेजें, जिनके सभी दस्तावेज वैध हों और जो सुरक्षा मानकों का पालन करते हों। यदि किसी वाहन में कोई कमी दिखाई दे तो उसकी जानकारी संबंधित स्कूल प्रबंधन या परिवहन विभाग को अवश्य दें।