फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   the roads connecting the will be wide

सरहद को जोड़ने वाली तीन सड़कें होंगी चौड़ी 

Wed, 21 Feb 2018 12:45 AM IST
maharaganj
maharaganj Updated Wed, 21 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
the roads connecting the will be wide
8 lane highway
महराजगंज। सरहद को जोड़ने वाली तीन सड़कों चौड़ी होंगी। तीन सड़कों को सात मीटर चौड़ा बनवाया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत धनगढ़ा को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए भी नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इन चारों सड़कों में दो सड़कों का चौड़ीकरण केंद्रीय सड़क निधि से कराया जाएगा, जबकि दो सड़कों का कायाकल्प नाबार्ड से होगा। 
विज्ञापन

 सीमावर्ती इलाके में निचलौल तहसील क्षेत्र की तीन सड़क आवागमन की लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं। इसमें  झुलनीपुर-चंदागुलरभार, निचलौल-झुलनीपुर तथा निचलौल से बहुआर मार्ग हैं। यह तीनों सड़कें सीमा को जोड़ती है। इन सड़कों के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के जिन तीन सड़कों का चौड़ीकरण होगा। उसमें झुलनीपुर-चंदागुलरभार मार्ग, निचलौल-झुलनीपुर, निचलौल-बहुआर सड़क शामिल हैं। वहीं पर धनगढ़ा को जोड़ने के लिए नई सड़क बनेगी। इसमें से दो सड़क नाबार्ड तथा दो केंद्रीय सड़क निधि से बनेगी। उक्त चारों सड़कों के लिए बजट की प्रत्याशा में निविदा आमंत्रित करने की कार्रवाई शुरू की गई है। धन मिलते ही सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


 58 करोड़ से चौड़ी होगी 27 किमी लंबी दो सड़क 
केंद्रीय सड़क निधि से जिन दो सड़कों को सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा, उनमें 14.80 किलोमीटर झुलनीपुर-चंदा गुलरभार की सड़क 31.30 करोड़ से बनेगी, जबकि साढ़े बारह किमी लंबी निचलौल-झुलनीपुर मार्ग 26.85 करोड़ से बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
2.66 करोड़ से नाबार्ड बनवाएगा दो सड़क 
नाबार्ड 2.66 करोड़ की लागत से जिन दो सड़कों का कायाकल्प कराएगा। उसमें करीब 13 किमी. लंबी निचलौल-बहुआर मार्ग तथा 70 लाख से धनगढ़ा सड़क का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed