फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The road will be widened with 25 crores, soon treatment will also be available in the critical care unit

Maharajganj News: 25 करोड़ से सड़क होगी चौड़ी, जल्द क्रिटिकल केयर यूनिट में इलाज भी

Tue, 09 Sep 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The road will be widened with 25 crores, soon treatment will also be available in the critical care unit
सिरसिया गुरधोवा पटखौली मंगलपुर सड़क बदहाल।संवाद
महराजगंज। सिरसिया, गोडधोआ, पटखौली, मंगलपुर 11 किमी सड़क जल्द चौड़ी होगी। प्रांतीय लोक निर्माण की ओर से डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। सड़क टू लेन बनने से डेढ़ लाख की आबादी की राह आसान होगी। इस पर 25 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल का क्रिटिकल केयर यूनिट अगले माह हैंडओवर कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, सिरसिया, गोडधोआ, पटखौली, मंगलपुर मार्ग खराब हो चुकी है। इस सड़क से आने-जाने में राहगीरों को बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन

बरसात में सड़क पर जलभराव और कीचड़ से बाइक चालक व राहगीर उसमें गिरकर चोटिल हो जाते हैं। राहगीर बसंत कुमार का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व इस सड़क से होकर गोडधोआ जा रहा था। इस दौरान सड़क पर बने गड्डे में गिरकर चोटिल हो गया था। कोईल ने बताया कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। स्थिति यह कि यह सड़क वर्तमान में एक लेन की सड़क होने के कारण छोटे और चार पहिया वाहनों को गुजरने में तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी कभार तो ऐसा होता है कि घंटे भर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सड़क के टू लेन बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि बच्चों को स्कूल और काॅलेज जाने में विशेष सुविधा मिलेगी। इस सड़क के टू लेन होने से सिरसिया, पकड़ी दीक्षित, अहिरौली, गोडधोआ, जगदीशपुर, मंगलपुर, पटखौली और शीतलापुर के किसानों को अपनी फसल को आसानी से बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

यूनिट की विशेषता : क्रिटिकल केयर यूनिट में 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की एक समर्पित टीम मरीजों की देखभाल के लिए तैनात रहेगी। यह यूनिट गंभीर मरीजों को तत्काल और उच्च-स्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगी, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और बेहतर होगा। यूनिट में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम, मॉनिटरिंग उपकरण और अन्य अत्याधुनिक मेडिकल उपकरणों की व्यवस्था होगी। इसके अलावा, यूनिट में फायर सेफ्टी और अन्य सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed