फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The road will be widened from Pakdi intersection to Rohua Ghat.

Maharajganj News: पकड़ी चौराहे से रोहुआ घाट तक चौड़ी होगी सड़क

Sat, 27 Jul 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 27 Jul 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
The road will be widened from Pakdi intersection to Rohua Ghat.
पकड़ी चौराहे से लेकर पनियरा बाजार होते हुए रोहुआ घाट तक सड़क बदहाल है।
महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर स्थित पकड़ी चौराहे से रोहुआ घाट गोरखपुर सीमा तक 22 किलोमीटर सड़क चौड़ी होगी। इससे जहां वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी, वहीं आवागमन में समय भी बचेगा। इस पर 76 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वित्तीय स्वीकृति और धन जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पकड़ी चौराहे से पनियरा होते हुए रोहुआ घाट गोरखपुर जनपद की सीमा तक यह सड़क जाती है। इसकी दूरी 22 किलोमीटर है। वर्तमान में इस सड़क की स्थिति बहुत खराब है। इस रूट से रोजाना एक हजार से ज्यादा लोग जिला मुख्यालय पर अपने जरूरी कार्यों को लेकर आते हैं।
विज्ञापन

लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। पनियरा क्षेत्र एवं गोरखपुर जिले की सीमा में आने-जाने वाले यात्रियों व राहगीरों की मुश्किलों को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने दो मार्च 2023 को वित्त विभाग की व्यय वित्त समिति की बैठक में अनुमोदित कर सात मीटर चौड़ा करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। सड़क निर्माण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है। सड़क बनने के बाद रफ्तार बढ़ने के साथ ही आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


115 गांवों की एक लाख से ज्यादा की आबादी को होगा लाभ
महराजगंज। पकड़ी चौराहे से खुटहा बाजार, पनियरा, बेलटिकरा, रोहुआ घाट, गोरखपुर सीमा तक सड़क का जीर्णोद्धार होने के बाद 115 गांवों की एक लाख से ज्यादा की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए लोगों को समस्या नहीं होगी। इस मार्ग से यात्रा करने वालों के वाहन अक्सर खराब हो जाते हैं। अखिलेश सरोज ने बताया कि खुटहा से लेकर पनियरा तक बीच में सड़क की स्थिति बहुत बदहाल है। बारिश के बाद समस्या बढ़ जाती है। डॉ. अशोक सैनी ने बताया कि पकड़ी से खुटहा तक की सड़क की हालत बेहद खराब हो गई। बलिया नाले पर बना पुल लगभग दो साल से क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed