फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The road is not open, police is busy in rescue work

Maharajganj News: नहीं खुली राह, राहत बचाव में जुटी पुलिस

Thu, 26 Jun 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The road is not open, police is busy in rescue work
महराजगंज। नेपाल में काठमांडो मार्ग 10वें दिन बुधवार को भी नहीं खुल सका। सैकड़ों भारतीय और नेपाल के माल वाहक ट्रक बर्दघाट नारायण घाट मुगलिंग के बीच फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

बीते रविवार की सुबह को यातायात पुलिस ने वनवे संचालित किया था। इसमें 200 गाड़ियों को निकालने के लिए नेपाल प्रशासन जुटा रहा, लेकिन भारी बारिश के कारण डायवर्जन टूट गया। मुगलिंग में हुए भूस्खलन के मलबे को यातायात पुलिस ने हटाते हुए 18 जून को यातायात का संचालन कर दिया था, लेकिन भारी वर्षा के कारण नवलपरासी जिले के बिनयी नदी पर डायवर्जन बह गया। रास्ते में बड़े वाहनों के साथ चार पहिया वाहनों का करीब 60 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही मूसलधार बारिश से मुगलिंग में बड़े-बड़े चट्टान सड़कों पर आ जा रहे हैं। विनयी त्रिवेणी ग्रामीण नगर पालिका एक दुमकीबस, पुल टूटने के बाद अस्थायी डायवर्जन से परिवहन संचालित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी ने बताया कि विनयी त्रिवेणी-तीन के खरंगे नदी में पानी का बहाव बढ़ने के बाद वैकल्पिक मार्ग भी पूरी तरह से अवरुद्ध है। ऐसी स्थिति है कि इस सड़क क्षेत्र के दाऊने-दुमकीबास खंड में वाहनों का परिवहन नहीं हो पा रहा है।

लगातार बारिश के कारण ईस्ट-वेस्ट हाईवे के किनारे बिनयी नदी में बनाया गया अस्थायी डायवर्जन पानी का बहाव बढ़ने के बाद बह गया। इसके चलते फंसे वाहनों को हांग्जल गेट, कोल्ड और जमीरे रोड से वैकल्पिक आंतरिक मार्गों से ले जाया जा रहा है। डीएसपी मधु नेपाल ने बताया कि चालकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed