फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The road from BMCT Marg to Khutha Canal Track will be repairThe road from BMCT Marg to Khutha Canal Track will be repaired.ed.

Maharajganj News: बीएमसीटी मार्ग से खुटहा नहर पटरी तक मार्ग की होगी मरम्मत

Fri, 05 Dec 2025 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The road from BMCT Marg to Khutha Canal Track will be repairThe road from BMCT Marg to Khutha Canal Track will be repaired.ed.
42 लाख रुपये की लागत से सड़क होगी दुरुस्त, लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

महराजगंज। बीएमसीटी मार्ग से खुटहा नहर पटरी मार्ग की मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। परियोजना पर 42 लाख रुपये खर्च होंगे।
जानकारी के अनुसार, बीएमसीटी मार्ग क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, यह आसपास के कई गांवों और बाजारों को जोड़ता है। शीतलपुर चौराहे से खुटहा नहर पटरी तक सड़क की स्थिति लंबे समय से बेहद खराब बनी हुई थी। मंजीत, महावीर, दिनेश, बबलू, कोईल ने बताया कि इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, टूट-फूट और धंसने की समस्या बनी हुई है। रोजाना इस मार्ग से सैकड़ों लोग, किसान, विद्यार्थी एवं छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आवाजाही में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वर्जन
बीएमसीटी मार्ग से शितलपुर चौराहा होते हुए खुटहा नहर पटरी तक की सड़क की मरम्मत शुरू होते ही लोगों को राहत मिलने लगेगी। अगले सप्ताह से कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजकुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed