फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The relatives of the looteri dulhan are stunned, the relationship had broken four years ago

Maharajganj News: लुटेरी दुल्हन के परिजन सन्न, चार साल पहले ही टूट गया था नाता

Thu, 22 May 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 22 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The relatives of the looteri dulhan are stunned, the relationship had broken four years ago
महराजगंज। भोपाल के कालापीपल से लुटेरी दुल्हन की गिरफ्तारी होने के बाद उसके गांव के लोग सन्न हैं। वह महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के रूद्रपुर शिवनाथ गांव की रहने वाली है। उसकी करतूत से हर कोई शर्मसार हो गया है। उसके कारनामे की चर्चा हर तरफ हो रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले के अड्डा बाजार की रहने वाली अनुराधा पासवान की शादी कोल्हुई थाना क्षेत्र रूद्रपुर शिवनाथ में वर्ष 2018 शादी विशाल से हुई थी। यहां से वर्ष 2021 में पति के साथ कहीं चली गई। अब उसकी गिरफ्तारी की खबर सुनकर गांव व परिवार के लोग सन्न रह गए। विवाह एप के माध्यम से शादी के खेल में रकम लूटने के मामले में वह गिरफ्तार हो चुकी है।
विज्ञापन

उसके पति का पता नहीं चल रहा है। उसके घर वालों ने उससे अपना रिश्ता तोड़ लिया है। 8वीं तक पढ़ी अनुराधा ने विशाल पासवान के साथ लव मैरिज की थी। दो बच्चे हैं। छह साल की बेटी और तीन साल का बेटा। बेटी अपने दादा के साथ रहती है। शादी के बाद दोनों घर से अलग रहने लगे। वह एक अस्पताल में काम करती थी, लेकिन उसका ससुराल में आए दिन झगड़ा होता था। 2021 में वह ससुराल छोड़कर फरार हो गई। पति विशाल भी उसके साथ चला गया। अनुराधा और विशाल ने परिवार से नाता तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को परिवार के लोगों को उसकी गिरफ्तारी का पता चला। इसके बाद लोगों को जानकारी हुई की अनुराधा भोपाल में रह रही है। पुलिस के मुताबिक अनुराधा वॉट्सऐप के जरिए शादी कराकर लूटने वाले गैंग से जुड़ी थी। उसके ससुर बोले-बेटे और बहू से संबंध खत्म कर लिया हूं। विशाल के पिता रामभवन ने बताया की विशाल ने कभी फोन नहीं किया। इस समय वह कहां है, पता नहीं है। पड़ोसी शिवनारायण गुप्ता ने बताया की शादी के बाद से ही विशाल यहां से चले गए। इसके बाद कुछ पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed