फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The quality of education in council schools will be enhanced through digital medium.

Maharajganj News: डिजिटल माध्यम से बढ़ाई जाएगी परिषदीय स्कूलों के शिक्षा की गुणवत्ता

Mon, 12 Jan 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The quality of education in council schools will be enhanced through digital medium.
31 मार्च से पहले परिषदीय स्कूलों में शुरू होंगे स्मार्ट क्लास
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में समग्र शिक्षा की मदद से परिषदीय स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए राज्य परियोजना कार्यालय की तरफ से 31 मार्च 2026 की समय सीमा तय कर दी गई है। परिषदीय स्कूल की शिक्षा गुणवत्ता पूर्ण बनाने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय व एनसीईआरटी लगातार प्रयासरत है।
इसके लिए समय-समय पर शिक्षकों का प्रशिक्षण, डिजिटल कक्षाओं का संचालन व पाठ्यक्रम सुधार जैसे कार्य प्रभावी हैं। जनपद में लगभग 1,500 परिषदीय स्कूलों का संचालन है। सभी कंपोजिट, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पीएम श्री, कस्तूरबा गांधी स्कूलों में स्मार्ट कक्षाओं का प्रबंध पहले से है। लेकिन कक्षा एक से 5 वीं तक के लगभग 45 परिषदीय फीसदी स्कूल अभी डिजिटल शिक्षा के स्मार्ट क्लास से नहीं जोड़े जा सके हैं। प्राप्त आदेश क्रम में अब इन स्कूलों को भी डिजिटल शिक्षा की मुहिम से जोड़ा जाएगा। साथ-साथ सभी परिषदीय स्कूलों में इंटरनेट सुविधा के साथ राउटर का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन

राज्य परियोजना कार्यालय की तरफ से स्मार्ट क्लास की व्यवस्था करने व इंटरनेट प्रबंध के कार्य 31 मार्च 2026 तक किया जाना है। उल्लेखित बिंदुओं के आधार पर कार्य पूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रिद्धि पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed