फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The problem of reading will end after installation of smart meter.

Maharajganj News: स्मार्ट मीटर लगने के बाद खत्म होगी रीडिंग की समस्या

Mon, 16 Dec 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 16 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
The problem of reading will end after installation of smart meter.
महराजगंज। जिले में बिजली चोरी रोकने और बिलिंग बढ़ाने के लिए बिजली विभाग ने अब शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद रीडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। लोग मोबाइल नंबर की तरह ही बिजली के लिए भी रिचार्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में करीब चार लाख 63 हजार 5 सौ आठ बिजली उपभोक्ता हैं। सबसे पहले जिला मुख्यालय समेत संबंधित तहसीलों के संबंधित कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाएं जाएंगे। उसके बाद शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके बाद विद्युत सब स्टेशन पर लगेंगे। इसके अलावा गांवों में लगे ट्रांसफाॅर्मरों समेत उससे जुड़े गांवों में उपभोक्ताओं के घरों पर लगाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसमें जिले के चारों विद्युत डिवीजन क्षेत्र के महराजगंज व आनंदनगर और निचलौल में कुल 2475 स्मार्ट मीटर लगाएं गए हैं। इसमें अभी तक नौतनवा में एक भी स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं। जो स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। वह अभी पोस्टपेड ही काम करेंगे।
विज्ञापन

मीटर स्मार्ट होने से ऑनलाइन ही बिल बनाया जा सकेगा। ऑनलाइन बिल बनने के बाद मीटर पर ही बिल की धनराशि, रीडिंग और डिस्कनेक्शन की डेट भी प्रदर्शित होगी।उपभोक्ता को बिल संबंधी पूरी जानकारी मिलेगी। मीटरों को प्रीपेड होने के बाद मोबाइल की तर्ज पर रिचार्ज कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे मोबाइल में पैसे खत्म होने के बाद आउटगोइंग बंद हो जाती है, उसी प्रकार प्रीपेड मीटर में पैसा समाप्त होने पर बिजली गुल हो जाएगी। फिर उपभोक्ता को अपने मोबाइल से ही मीटर रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी। म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed