फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The post of President is declared as SP candidate in all the bodies.

अध्यक्ष पद को सभी निकायों में सपा प्रत्याशी घोषित

Mon, 06 Nov 2017 12:35 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 06 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
The post of President is declared as SP candidate in all the bodies.
अध्यक्ष पद को सभी निकायों में सपा प्रत्याशी घोषित - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। जिले के सभी सात नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। वहीं, भाजपा में सभी निकायों के अध्यक्ष पद के टिकट को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है। कांग्रेस और बीएसपी नेतृत्व की खामोशी से भी इन दलों से टिकट के दावेदारों में बेचैनी को और बढ़ गई है। चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक प्रत्याशी पार्टी कार्यालयों के चक्कर लगाने को विवश हैं। सभी अपने समीकरण के हिसाब टिकट के लिए जोड़तोड़ में जुटे हैं। सर्वाधिक घमासान बीजेपी में है, क्योंकि इस दल में ज्यादा दावेदार हैं। रविवार को सपा से टिकट की आस लगाए बैठे प्रत्याशियों के लिए राहत भरी खबर आई। जिन्हें सपा की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गय, उन लोगों ने सक्रियता तेज कर दी।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से महराजगंज नगर पालिका से शैल जायसवाल, नौतनवां से दिलीप कुमार गुप्ता, नगर पंचायत सिसवा से पुष्पा देवी, नगर पंचायत फरेंदा से विनोद गुप्ता, नगर पंचायत निचलौल से विश्वनाथ मद्धेशिया, नगर पंचायत घुघली से मनोज कुमार, नगर पंचायत सोनौली से गंगोली यादव को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है।इस सभी प्रत्याशियों का नाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिकृत प्रत्याशियों ने सक्रियता भी तेज कर दी।

विज्ञापन

नगर पालिका महराजगंज अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शैल जायसवाल के समर्थकों टिकट मिलने की जानकारी होते ही नगर में जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। वहीं घुघली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी मनोज कुमार के समर्थकों ने भी खुशी जाहिर जताई। निचलौल में विश्वनाथ मद्धेशिया के समर्थक भी खुशी से गदगद नजर आए। फरेन्दा में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद गुप्ता के समर्थकों ने भी प्रसन्नता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिला सचिव केएम अग्रवाल ने बताया कि पार्टी ने महराजगंज नगर पालिका से पशुपतिनाथ गुप्ता, नौतनवां से ठाकुर सोनी, सिसवा नगर पंचायत से सबितुन निशा को अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। अन्य स्थानों से भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed