फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The possibilities of development of tourism continued to fade away.

Maharajganj News: पर्यटन की विकास की संभावनाएं धरातल पर उतरती नजर रहीं

Mon, 04 Mar 2024 08:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 04 Mar 2024 08:29 PM IST
विज्ञापन
The possibilities of development of tourism continued to fade away.
महराजगंज। भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे प्राकृतिक वन संपदाओं और नदियों से घिरे महराजगंज जनपद में देर से ही सही लेकिन पर्यटन की विकास की संभावनाएं धरातल पर उतरती नजर रही हैं। सरकार जिले में पर्यटन विकास को गति देकर पर्यटन के वैश्विक कैनवास पर महराजगंज को उकेरने के हर संभव प्रयास में जुटी हुई। सोमवार को मुख्यमंत्री ने जिले के 11 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

लोक भवन लखनऊ से प्रदेश में 2800 करोड़ की 650 पर्यटन परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास के क्रम में मुख्यमंत्री ने महराजगंज जिले के पर्यटन और संस्कृति विभाग की कुल 11 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें 42.53 लाख की लगात से बने बसुली माता मंदिर, बनैलिया माता मंदिर, बांकीदेवी मंदिर, दुर्गा मंदिर ऊंटी खास, परतावल व करनौती देवी मंदिर के साथ हरपुर महंथ शिव मंदिर का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण परियोजना का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही जनपद में 344.02 लाख की पर्यटन परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास भी किया। इनमें सोहगीबरवा इको टूरिज्म विकास कार्य, शाक्य मुनि बुद्ध विहार आश्रम (पनियरा), रामजानकी मंदिर पर्यटन विकास, समय माता मंदिर पर्यटन विकास आदि परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं से जिले में आस्था का सम्मान और पर्यटन को गति मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जिले में विकास को गति दी जा रही है। जरूरी को कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है। जिले के 11 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed