फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   the pond will be developed as a touris destination

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा नेहरू नगर का तालाब

Wed, 30 Sep 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
the pond will be developed as a touris destination
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा नेहरू नगर का तालाब
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पालिका बोर्ड की बैठक बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें गृहकर, नगर पालिका सीमा विस्तार, स्टांप शुल्क वसूली, लाइसेंस सहित अन्य मसले पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नेहरू नगर के तालाब को सुंदरीकरण के साथ ही उसे पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए।
साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत उपविधि बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। निर्णय लिया गया कि विनियमित क्षेत्र की ओर से तब तक मानचित्र स्वीकृत न किया जाए, जब तक नगर पालिका एनओसी जारी नहीं कर दें। सभासद डॉ. सिद्धार्थनाथ शुक्ला व रामबेलास यादव ने प्रस्ताव रखा कि पूर्व में निर्धारित गृहकर वर्ष 2016-17, 18, 19 और 2020 के अधिरोपित गृहकर स्वामियों को एक मुश्त गृहकर व जलमूल्य समाधान योजना के तहत 31 दिसंबर तक जमा करने पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। नगर पालिका के विकसित क्षेत्र में दो प्रतिशत स्टांप शुल्क वसूली के लिए नियमावली बनाकर गजट कराया जाए। लाइसेंसिंग की नई मदों पर निर्धारित दरों को आगामी बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि नेहरू नगर वार्ड के तालाब का सुंदरीकरण कराते हुए उसे पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए। इसका नाम कृष्ण कन्हैया मान सरोवर पिकनिक प्वाइंट रखा जाए। प्रदीप गौड़ ने प्रस्ताव रखा कि कांशीराम आवास में केवल जिन लोगों के नाम से आवास आवंटित है, उन्हें ही रहने दिया जाए। अन्य लोगों को जिला प्रशासन के सहयोग से हटवाया जाए। बोर्ड में यह निर्णय लिया गया कि जिले के अंदर इस वर्ष आईएस व पीसीएस की परीक्षा पास करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका ईओ आलोक कुमार सिंह, प्रधान लिपिक मोहम्मद समीम खान, रामप्रीत, गामा प्रसाद, राजकुमार, अनिल, अमितेश, प्रीति सिंह, राजीव, मुरली मनोहर, नेहा यादव, ईश्वर चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed