फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The plaque in memory of the heroes was erased after four days

Maharajganj News: चार दिन बाद ही मिट गई वीरों की याद में लगी पट्टिका

Sun, 20 Aug 2023 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
The plaque in memory of the heroes was erased after four days
maharajganj news
बोर्ड लगाने के लिए बनाई गई दीवार पानी में डूब गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नं. 9 दीनदयाल उपाध्याय नगर में 15 अगस्त को वीरों की स्मृति में लगाया गया शिलापट्ट महज चार दिनों में ही हट गया। बोर्ड लगाने के लिए बनाई गई दीवार पानी में डूब गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ''''मेरी माटी मेरा देश'''' अभियान की घोषणा की थी। इस अभियान में वीरों को याद करने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी क्रम में वीरों की स्मृति में अमृत सरोवरों पर स्मारक पट्टिकाएं स्थापित की गई थी।

15 अगस्त को नगर पंचायत परतावल में बड़े ही धूमधाम से 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। शासन के मंशानुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में ''''मेरी माटी मेरा देश'''' अभियान के तहत वीरों की याद में शिलापट्ट भी लगाया गया था। वार्ड के सभासद अजय कुमार पटेल ने ध्वजारोहण किया और सकुशल कार्यक्रम सम्पन्न हो गया, लेकिन 15 अगस्त के बाद कोई भी जिम्मेदार वहां झांकने तक नहीं गया। वीरों की याद में लगाया गया शिलापट्ट गायब हो गया है। दीवार गंदे से पानी में डूब गई है।
विज्ञापन


परतावल नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन जो बोर्ड लगाया गया था वह अस्थायी था। प्लास्टिक के बोर्ड लगाकर कार्यक्रम कराया गया था। स्थाई बोर्ड अभी बन रहा है। जलभराव को दूर कराने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed