फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The picture of Pokhri will change...you will be able to enjoy floating restaurant

Maharajganj News: बदलेगी पोखरी की तस्वीर...फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उठा सकेंगे लुत्फ

Sat, 02 Mar 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 02 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
The picture of Pokhri will change...you will be able to enjoy floating restaurant
महराजगंज। शहर में कांशीराम आवास के पास बने पोखरे की तस्वीर तीन करोड़ रुपये से बदलेगी। साथ ही लोग नौकायन से लेकर रंगीन फौव्वारे का लुत्फ उठा सकेंगे। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत इस पोखरे का सुंदरीकरण किया जाएगा। पोखरी पट्टा दूसरे के नाम से है, इस वजह से काम नहीं हो रहा है। इस पूरे क्षेत्र को विकसित करने का ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है। जल्दी ही इसपर काम शुरू होगा। शहरवासियों को फ्लोटिंग रेंस्टोरेट की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

शहर में काशीराम आवास के पास आधुनिक रिसार्ट बनकर तैयार हो चुका है। इसी के पास भाजपा कार्यालय व रामरेखा राय गंगा राय विधि महाविद्यालय है। पोखरा समेत खाली क्षेत्र करीब एक एकड़ में है। वर्तमान में पोखरे की दशा ऐसी है कि हवा चलने पर बदबू आती है। हालांकि पोखरे के किनारे बेंच लगे हैं, लोग सुबह शाम यहां बैठते हैं। सड़क के किनारे वाले छोर पर पथ प्रकाश की सुविधा है। दूसरे छोर पर सफाई नहीं है। करीब एक साल पहले पोखरे में फव्वारा लगा था, लेकिन वह अब नहीं दिखता है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने इस इलाके को शहर का आकर्षक स्थल बनाने की योजना तैयार की है। योजना के तहत इस पोखरे को विकसित किया जाएगा। लोगों के मनोरंजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। समुचित प्रकाश की व्यवस्था के साथ आसपास दुकानें भी रहेंगी। सब कुछ विकसित होने के बाद शहर का यह सबसे अलग क्षेत्र दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की ओर से पीपीपी मोड पर पोखरे को विकसित करने के लिए व्यवस्था बनाई है। यहां आने वाले न सिर्फ नौकायन कर सकेंगे बल्कि पोखरे में बनने वाले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में मनपसंद व्यंजन का आनंद भी उठा सकेंगे। शहर के 25 मोहल्लों की करीब 60,000 की आबादी को इससे फायदा होगा। वर्तमान समय में शहर में एक पार्क बना है, लेकिन वहां भी कुछ खास सुविधा नहीं है। पोखरे के भविष्य के तस्वीर को देखकर हर कोई चौक जाएगा।
------------
ये मिलेगी सुविधा
-सेल्फी प्वाइंट बनेगा

-वेंडिंग जोन, फूड जोन

-सीटिंग जोन

-फ्लोटिंग रेस्टोरेंट

-पैडल बोट दो
--------------------
90 करोड़ खर्च कर संवरेगी शहर के पोखरी की सूरत
शहर में अमरूतिया के कोटिया टोला, पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर, छत्रपति शाहू जी महराज नगर में पोखरी की दशा में सुधार किया जाएगा। तीन पोखरियों को आकर्षक बनाया जाएगा। एक पोखरी को आकर्षक बनाने के लिए 30 लाख रुपये खर्च होंगे। पोखरी के किनारे पर पथ वे, फूल, लाइट, बेंच समेत अन्य जरूरी व्यवस्था की जाएगी।
-----------------------
पीपीपी मोड पर पोखरे को आकर्षक बनाने के लिए पूरी कार्य योजना तैयार हो चुकी है। कुछ तकनीकी समस्या है, उसे दूर कराने की कोशिश की जाएगी। संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-बागेश्वर सिंह, डायरेक्टर, निठूरी सिंह एंड संस प्राइवेट लिमिटेड
------------------
पोखर को विकसित करने के लिए प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। अगर कोई समस्या है तो उसे संज्ञान में जाने पर दूर की जाएगी। पीपीपी मोड पर देने के लिए जरूरी कार्य हो चुके हैं। ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है।
-आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद महराजगंज
----------------------
शहर में बदलाव हो रहा है। आने वाले दिनों में पोखरे को आकर्षक बना दिया गया तो बड़े शहरों जैसी सुविधा यहीं मिलने लगेगी। शहर में अच्छी जगह होगी, जहां कुछ देर वक्त गुजारा जा सकेगा।

गोविंद वर्मा, शास्त्री नगर
-----------
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनेगा तो अच्छी बात है। कम से कम शहर में एक स्थान ऐसा रहेगा, जहां बेहतर सुविधा मिलेगी। टहलने के लिए उपयुक्त जगह मिलेगी। सुविधाओं का विस्तार होना अच्छी बात है।
संजय पटेल, नेहरू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed