फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The person who created ruckus by climbing the tower was sent to jail.

Maharajganj News: टाॅवर पर चढ़ हंगामा करने वाले को भेजा गया जेल

Tue, 21 Apr 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The person who created ruckus by climbing the tower was sent to jail.
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा डगरूपुर में पत्नी से खफा होकर टावर पर चढ़ने वाले युवक राकेश गौंड़ को रविवार की देर शाम जेल भेज दिया गया। एसडीएम नवीन प्रसाद द्वारा उसकी जमानत अर्जी अस्वीकार करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बता दें कि परसामलिक क्षेत्र के बोदवारे गांव निवासी राकेश गौंड़ का पत्नी से कुछ विवाद चल रहा है। रविवार को युवक बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम शीशगढ़ में अपने ससुराल आया था। यहां पत्नी को न देख वह आवेश में आ गया और ससुराल से निकलकर डगरूपुर पहुंचा तो वहां एक टावर पर चढ़कर ड्रामा करने लगा। सूचना पर ग्रामीण, पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। माता-पिता के मनाने पर युवक तीन घंटे बाद टावर से नीचे उतरा तो पुलिस ने उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर शांतिभंग की धारा में एसडीएम न्यायालय चालान कर दिया। एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि युवक राकेश गौंड़ का यह कृत्य समाज में भय व्याप्त करने वाला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत प्रपत्रों की जांच होने तक राकेश गौंड़ को न्यायिक अभिरक्षा में रखने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed