फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The path to becoming a floating restaurant is easy... the process will start after a month

Maharajganj News: फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनने की राह आसान... माह भर बाद शुरू होगी प्रक्रिया

Wed, 18 Sep 2024 05:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 18 Sep 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
The path to becoming a floating restaurant is easy... the process will start after a month
महराजगंज। शहर में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनने की राह आसान हो गई है। अक्तूबर में इस दिशा में तेजी से काम शुरू होगा। करीब तीन करोड़ खर्च कर पोखरी की सूरत बदली जाएगी। पर्यटन को देखते हुए यहां सुविधाओं का विस्तार होगा। शहर के लोगों के लिए यह क्षेत्र आने वाले दिनों में काफी आकर्षक होगा। खाली वक्त में लोग इधर कुछ देर के लिए वक्त गुजारने आएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में पिपरदेउरा काशीराम आवास के पास पोखरे का कायाकल्य होगा। इसमें फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के साथ ही आकर्षक रूप दिया जाएगा। रंग-बिरंगी लाइटों के अलावा फव्वारे लगेंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर में काशीराम आवास के पोखरे का पट्टा समाप्त हो गया है। अब इस पर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट समेत अन्य कार्यों को करने की प्रक्रिया तेज होगी। करोड़ों के प्रोजेक्ट का डीपीआर बनाकर तैयार हो चुका है। शहर का यह सबसे खूबसूरत हिस्सा आने वाले दिनों में होगा। निठूरी सिंह एंड संस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर बागेश्वर सिंह को पीपीपी मोड पर इस पोखरे को विकसित करने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी ओर से इस दिशा में काम शुरू कराया जाएगा। वर्तमान में पोखरे का पट्टा हुआ है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से बताया गया कि अक्तूबर में पोखरे का पट्टा समाप्त हो जाएगा। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत इस पोखरे का सुंदरीकरण किया जाएगा। इस पूरे क्षेत्र को विकसित करने का ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है। वर्तमान में इस क्षेत्र की बात करें तो पोखरे में पानी कम है। पहले से लगा फव्वारा खराब हो चुका है।
पोखरे के किनारे बेंच लगे हैं। यहां लोग सुबह-शाम बैठते हैं। बदबू के कारण कोई यहां ज्यादा देर तक नहीं रूकता है। पास में ही होटल संचालित है। पोखरे के पास मिले जितेंद्र कहने लगे की आने वाले दिनों में पोखरा विकसित हो जाएगा तो होटल में बाहर से आने वाले लोगों के लिए सुविधा होगी। बाहर से आने वाले लोग भी पोखरे में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में बैठकर लजीज व्यंजनों का लुफ्त ले सकेंगे। लोगों के मनोरंजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। समुचित प्रकाश की व्यवस्था के साथ आसपास दुकानें भी रहेंगी। सब कुछ विकसित होने के बाद शहर का यह सबसे अलग क्षेत्र दिखेगा।


शहर की 60,000 की आबादी को होगा फायदा
यहां आने वाले न सिर्फ नौकायन कर सकेंगे बल्कि पोखरे में बनने वाले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में मनपसंद व्यंजन का आनंद भी उठा सकेंगे। शहर के 25 मोहल्लों की करीब 60,000 की आबादी को इससे फायदा होगा। यहां सेल्फी प्वाइंट बनेगा, वेंडिंग जोन, फूड जोन, सीटिंग जोन, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, पैडल बोट दो रहेगी। पीपीपी मोड पर पोखरे को आकर्षक बनाने के लिए पूरी कार्य योजना तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed