{"_id":"67f17acc093e14036304a6f4","slug":"the-pandal-reverberated-with-the-chants-of-jai-shri-ram-and-har-har-mahadev-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-146250-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जय श्रीराम, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जय श्रीराम, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे पंडाल
Sun, 06 Apr 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रतनपुर में रोहिन बैराज का लोकार्पण कर मंच पर पहुंचे तो लोग जय श्रीराम का जयघोष करते हुए अपने स्थान से खड़े हो गए। लोगों का उत्साह देखकर सीएम भी खुशी से गदगद हो गए। सीएम ने 11:24 बजे अपना संबोधन शुरू किया। रोहिन बैराज को मां बनैलिया बैराज नाम देकर सीएम ने सबको आध्यात्म का ज्ञान दिया। 12 बजे संबोधन समाप्त हुआ। इस बीच लोग सीएम की बात सुनकर बीच-बीच में जय श्रीराम और हर-हर महादेव का जयघोष करते रहे।
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के रोहिन बैराज निर्माण अक्तूबर 2022 से शुरू हुआ था। अब लोकार्पण के बाद जनता को समर्पित कर दिया गया। इससे 65 गांवों के 16 हजार किसानों के 8881 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। रोहिन नहर प्रणाली की लंबाई 45 किलोमीटर है। सीएम योगी रोहिन बैराज की विशेषता बताते हुए मंच से ज्याे ही बोले कि इसका नाम मां बनैलिया के नाम पर होना चाहिए। यह सुनते ही पंडाल में उपस्थित लोग जय श्रीराम... हर हर महादेव का जयघोष करने लगे। सीएम ने लोगों को आध्यात्म का ज्ञान देते हुए रामनवमी पर अयोध्या में सूर्य तिलक टीवी पर देखने का सुझाव दिया। संबोधन के दौरान सीएम ने लोगों ने पूछा की दंगा करने वालों का हश्र क्या हुआ.., यह सुनकर लोग जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। संबोधन के दौरान सख्त कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास समेत अन्य पहलुओं का सहेजते हुए किसान हित पर प्रकाश डाला। रोहिन बैराज से होने वाले लाभ को भी बताया।