फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The organization will intensify the movement

मांगें पूरी नहीं हुईं तो संगठन तेज करेगा आंदोलन

Fri, 23 Jul 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The organization will intensify the movement
सीएमओ कार्यालय पर धरना देते कर्मचारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
मांगें पूरी नहीं हुईं तो संगठन तेज करेगा आंदोलन
विज्ञापन

महराजगंज। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएसन के जिला पदाधिकारियों का धरना बृहस्पतिवार को भी सीएमओ कार्यालय पर जारी रहा। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो संगठन आंदोलन तेज कर देगा।

संगठन मंत्री अजय कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि उच्चाधिकारियों ने गलत तरीके से स्थानांतरण किया है। उन्होंने बताया कि स्थानांतरण नीति में केवल 20 प्रतिशत कर्मियों का ही स्थानांतरण किया जाना है। इसके बाद भी शासन से 60 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों का स्थानांतरण दूर क्षेत्र में किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों की दिक्कत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ कार्यालय द्वारा जारी की गई स्थानांतरण सूची को वापस लेना चाहिए। श्रीभागवत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ अन्याय किया गया है। स्थानांतरण नीति के अनुसार ही स्थानांतरण होना चाहिए। इस मौके पर राजेश कुमार, मान्धाता मिश्र, मोहम्मद जफर, भागवत सिंह, मानवेंद्र वरूण, सुनील कुमार साहनी, विजय प्रताप सिंह, सैदर गाजी मसूद कादरी, विपुल यादव, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार,घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed