फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The office assistant also filed a case against the Nagar Panchayat President.

Maharajganj News: कार्यालय सहायक ने भी नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज कराया केस

Wed, 29 Oct 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The office assistant also filed a case against the Nagar Panchayat President.
पनियरा। नगर पंचायत चेयरमैन उमेश चन्द्र जायसवाल के खिलाफ कार्यालय सहायक ने भी गाली व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है। कार्यालय सहायक दिग्विजय सिंह ने मामले को लेकर जनपद के उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने चेयरमैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। दर्ज केस के मुताबिक कार्यालय सहायक उक्त दिन रजिस्टर में हाजिरी लगाकर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की जांच करने चला गया था। उसी दौरान चेयरमैन आए और उसे गैरहाजिर कर दिया। वह जब कार्यालय लौटा तो उसे पता चला कि हाजिरी रजिस्टर भी चेयरमैन गुस्से में अपने साथ लेकर बसडीला छठ घाट गए हैं। वह वहां पहुंचा और चेयरमैन से गैरहाजिर करने का कारण पूछा तो उन्होंने गाली और जान से मारने कि धमकी दी। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत पनियरा में अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने और उनके साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने 24 अक्टूबर को कार्यालय सहायक पर केस दर्ज किया था। इसके बाद कार्यालय सहायक सहित दो को बर्खास्त कर दिया गया था। थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दिग्विजय की तहरीर पर चेयरमैन पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed