फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The objective of Subhaspa is not merely to win elections but to serve society.

Maharajganj News: सुभासपा का उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं बल्कि समाजसेवा करना

Fri, 02 Oct 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The objective of Subhaspa is not merely to win elections but to serve society.
फरेंदा विधानसभा के प्रभारी के रूप में जितेंद्र सिंह के नाम का एलान
विज्ञापन

फफरेंदा। एनडीए गठबंधन में सीटों को तय कर दिया गया है, जहां की संभावित सीट सुभासपा के खाते में आने वाली है वहां के विधानसभा प्रभारी की घोषणा कर दी गई है। पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं बल्कि समाजसेवा करना है।

यह बातें सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने फरेंदा के एक होटल में आयोजित बूथ व सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं। उन्होंने आगे कहा कि सीटों का तालमेल लगभग हो चुका है। फरेंदा से पार्टी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। इसके लिए विधानसभा प्रभारी के रूप में जितेंद्र सिंह के नाम की घोषणा की गई है। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी के जीत के लिए जुट जाएं। साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक ले जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता व समर्पण पर निर्भर करती है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संपर्क करें। सुभासपा आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग करती है, जबकि सपा का पीडीए नकली है, जिसका जमीन से कोई सरोकार नहीं है। विधान सभा प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन किया जाएगा। इस दौरान सत्यप्रकाश सिंह, मुराली मनोहर राजभर, संतोष भारती जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, जितेंद्र पासवान, विक्रम सिंह, सत्यपाल राजभर, अंशुहिल्या राजभर, दिलीप सिंह आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed