{"_id":"c595eda71a4fe49916e544bc83b383f2","slug":"the-notification-of-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव की अधिसूचना जारी
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिले में रिक्त तीन ग्राम प्रधानों और 787 सदस्यों के चुनाव लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई है। 21 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना दो दिन बाद 23 फरवरी को होगी।
डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन 14 फरवरी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक संबंधित ब्लॉक केंद्रों पर होगा। नामांकन पत्रों की जांच 15 को, पर्चा वापसी 17 फरवरी को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक हो सकेगा। चुनाव चिह्न आवंटन 17 फरवरी को दिन के तीन बजे से पांच बजे तक होगा। मतदान संबंधित गांव में 21 फरवरी सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक और मतगणना 23 फरवरी को सुबह आठ बजे से होगी।
डीएम सुनील कमार श्रीवास्तव ने बताया कि गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी, निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान तीन मार्च को 12 मतदान स्थलों पर होगा। पीडी ऋषिमुनि उपाध्याय को सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के अलावा प्रशिक्षण कार्य, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मत प्राप्ति के लिए, एसडीएम सदर को भारी व हल्के वाहनों की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक निदेशक रेशम को लेखन सामग्री व मतदान समाप्ति के बाद सील्ड मतपेटिका की जिम्मेदारी दी गई है। प्रेक्षक की व्यवस्था एसडीएम सदर, पंचायत राज अधिकारी वीडियोग्राफी व डिजिटल कैमरे की व्यवस्था देखेंगे।