फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The new DM assumed charge and presented a bouquet to the peon.

Maharajganj News: नवागत डीएम ने ग्रहण किया पदभार, चपरासी को भेंट किया गुलदस्ता

Thu, 07 May 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The new DM assumed charge and presented a bouquet to the peon.
अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। नवनियुक्त जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के दौरान नवागत जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में लंबे समय से नजारत चपरासी के पद पर कार्यरत समीम को गुलदस्ता भेंट किया।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर आवश्यक दिए निर्देश। उन्होंने योजनाओं की डिलीवरी पर जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनोन्मुखी योजनाओं को धरातल पर लागू करना, एनआरएलएम में लखपति दीदी योजना, महराजगंज जनपद को नगर विकास के पथ पर अग्रसर करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण को प्रभावी तरीके से लागू करना, जल संचय जन भागीदारी को जन अभियान बनाने, राजस्व वादों का निस्तारण और जनसुनवाई को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करना प्राथमिकता होगी। उन्होंने मातहतों को किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि शासन की ओर से चलाई जा रही जनोन्मुखी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने और हर काम को समय सीमा के भीतर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed