{"_id":"6931f310e94dfcef2304d0ff","slug":"the-minimum-temperature-dropped-by-one-degree-increasing-the-cold-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-165853-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निर्बाध बिजली के लिए श्यामदेरवा-खेमपिपरा में बनेगा नया विद्युत उप केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निर्बाध बिजली के लिए श्यामदेरवा-खेमपिपरा में बनेगा नया विद्युत उप केंद्र
विज्ञापन
परतावल सब स्टेशन पर इस समय 51 हजार से अधिक उपभोक्ता पंजीकृत
दोनों परियोजना पर कुल 13 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान
महराजगंज। जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से लगातार हो रही कटौती और कम वोल्टेज की समस्या जल्द दूर हो सकती है। परतावल क्षेत्र के श्यामदेउरवा और शहर के करीब खेमपिपरा में नया विद्युत उप केंद्र स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। दोनों परियोजना पर कुल 13 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार, वर्तमान समय में परतावल, शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या लगातार बनी हुई है। परतावल सब स्टेशन पर इस समय 51 हजार से अधिक उपभोक्ता पंजीकृत हैं। यहां 7 फीडर के माध्यम से बारी गांव, परतावल, चौराहा, पनियरा, हरपुर, घुघुली और भटहट सहित विस्तृत क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती है। इस केंद्र पर दो 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं, इनकी क्षमता उपभोक्ताओं के बढ़ते भार के अनुरूप नहीं है। डॉ. जयगोविंद सिंह ने बताया कि परतावल सब स्टेशन पर अत्याधिक लोड होने के कारण गर्मियों में स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। कई बार दिन में तीन से चार घंटे की कटौती होने से घर के साथ-साथ व्यापारिक और कृषि कार्यों पर भी असर पड़ता है।
हरपुर तिवारी सब स्टेशन में कुल 7,500 उपभोक्ता पंजीकृत हैं। यहां 5 एमवीए का एकमात्र ट्रांसफार्मर लगा है। तीन फीडर मिर्ज़ापुर, पुरैना और अंधया के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है। सीमित क्षमता के कारण यहां भी अक्सर कम वोल्टेज की समस्या आती है। वहीं, शहर में स्थित बैकुंठपुर सब स्टेशन पर 35,000 उपभोक्ता जुड़े हैं। यहां 9 फीडर संचालित हैं और 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति दी जाती है। महेश कुमार बताते हैं कि शहर में बढ़ते लोड की वजह से दिन में कई बार कटौती होती है। वहीं धनेवा-धनेई सब स्टेशन में 7,500 उपभोक्ता हैं लेकिन सिर्फ दो फीडर और 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर है। विद्युत विभाग ने इन समस्याओं को देखते हुए दो नए सब स्टेशनों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
श्यामदेउरवा उप केंद्र से लाभान्वित होने वाले क्षेत्र
इस उप केंद्र के बनने से मुहम्मदा, पिपरपाती, रामपुर चाकिया, बेलवा, नंदना, पिपरा लाला, महम्मदा, पुरैना, बड़हरा, सोनकटिया, मोहनापुर, गोधवल, बसहिया बुजुर्ग, बसहिया खुर्द आदि गांव के लोगों को राहत मिलेगी। राहुल अग्रवाल का कहना है कि श्यामदेरुवा उप केंद्र स्थापित होने से क्षेत्र में ओवरलोडिंग की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी।
खेमपिपरा उप केंद्र के बनने से 18 गांवों को राहत
खेमपिपरा में प्रस्तावित उप केंद्र से शहर और आसपास के 18 गांवों में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा। इनमें बांस पार बैजौली, कृत्त पिपरा, बभनौली, मठिहनिया, विंदवलिया, नटवा, सौना सहित अन्य गांव शामिल हैं। इन क्षेत्रों में गर्मियों में बिजली की सबसे अधिक कटौती होती है। कम वोल्टेज की वजह से पंखे, कूलर, फ्रिज, मोटर आदि उपकरण सही से काम नहीं करते।
जमीन उपलब्धता की प्रक्रिया शुरू
विद्युत विभाग ने दोनों प्रस्तावित उप केंद्रों के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए उपजिलाधिकारी सदर को पत्र भेजा है। परतावल एसडीओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि श्यामदेरुवा में सब स्टेशन के लिए आवश्यक भूमि की कमी नहीं है। शासन को भेजी गई रिपोर्ट पर जल्द ही बैठक कर आगे की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
वर्जन
दो स्थानों पर नया बिजली घर स्थापित किया जाएगा। शहर के खेमपिपरा और परतावल क्षेत्र के श्यामदेउरवा में उप केंद्र बनेंगे। दोनों स्थानों पर 5-5 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
-देवेन्द्र कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम