{"_id":"680299f2acbff4565e0b6fa0","slug":"the-mercury-dropped-due-to-rain-relief-from-the-scorching-heat-of-the-sun-maharajganj-news-c-206-1-go11002-147173-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बारिश से लुढ़का पारा, धूप की तल्खी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बारिश से लुढ़का पारा, धूप की तल्खी से राहत
Fri, 18 Apr 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार की रात तेज हवा के साथ बरसे बादलों ने तापमान गिराया है। शुक्रवार को धूप तो खिली लेकिन तल्खी कम रही। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक- एक डिग्री कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 20 अप्रैल तक तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं।
मौसम के उठापटक का क्रम जारी है। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा, लेकिन बृहस्पतिवार की रात तेज हवा के साथ हल्की बारिश ने जहां उड़ती धूल को शांत किया वहीं तापमान को भी लुढ़काया। शुक्रवार को धूप के साथ 10 किमी प्रति घंटा हवा की रफ्तार रही, लेकिन तापमान नर्म यहा। अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम 23 रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग का अनुमान ज्ञान कि एक दो दिन हवा व बारिश की संभावना बनी रहेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ इन दिनों सक्रिय है। 20 अप्रैल तक यह सक्रिय रहेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी।