{"_id":"685c49966acff65d1d0c96cd","slug":"the-main-road-of-nautanwa-has-become-narrow-due-to-encroachment-on-the-footpath-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-152853-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फुटपाथ पर अतिक्रमण से संकरी हो गई नौतनवा की मुख्य सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फुटपाथ पर अतिक्रमण से संकरी हो गई नौतनवा की मुख्य सड़क
Thu, 26 Jun 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। नगर पालिका परिषद नौतनवा में गोरखपुर-सोनौली मुख्य मार्ग पर फुटपाथ अतिक्रमण की जद में है। लोगों को पैदल आने-जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर के गांधी चौक से लेकर स्टेशन चौराहा,जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, एवं न्यू मार्केट से चांदनी चौक तक दुकानदार दुकान की आधी से ज्यादा सामग्री सड़क पर ही फैलाए रहते हैं, जिससे सड़क सकरी हो जाती है। अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाए जाने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। संतोष जायसवाल, आशीष वर्मा, सोनू अग्रहरि, अजय कुमार, सुनील गौतम, संजय जायसवाल, अमन मद्धेशिया, रोहित कुमार, वाहिद खान, राही अग्रहरि, अनिल जायसवाल का कहना है कि फुटपाथ पर वाहनों के खड़ा रहने तथा दुकानें सज जाने के बाद मुख्य सड़क का दायरा सिकुड़कर आधा हो जाता है, जिससे स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज का कहना है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। संवाद