फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The magistrate broke the lock and gave ownership rights.

Maharajganj News: मजिस्ट्रेट ने ताला तुड़वा कर दिलाया मालिकाना हक

Tue, 13 Jan 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The magistrate broke the lock and gave ownership rights.
हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल पर पहुंचे अधिकारी। 
नौतनवा। नगर स्थित गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में वर्षों से चल रहा विवाद सोमवार को सुलझ गया। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार एसडीएम नवीन प्रसाद एवं नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव व खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर पिंगल राणा ने विद्यालय का ताला तुड़वाकर उसका उत्तरदायित्व वादी राम कुमार थापा को सौंप दिया।
विज्ञापन

बता दें कि गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा था। मामले में हाईकोर्ट ने वादी को स्कूल का कार्यभार सौंपने का निर्देश प्रशासन को दिया था। जब निर्देश पर प्रशासन ने अमल नहीं किया तो हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने के लिए गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष नर बहादुर राना के नेतृत्व में गत बृहस्पतिवार को कई पूर्व सैनिक अपने परिजनों के साथ तहसील में धरने पर बैठ गए। इतना ही नहीं सैनिकों ने अपने मेडल भी सरकार को वापस लौटाने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारी अगले दिन शुक्रवार को विद्यालय का चार्ज दिलाने मौके पर पहुंचे लेकिन दूसरे पक्ष से कोई नहीं आया। अधिकारियों ने सोमवार तक पहुंचने की नोटिस जारी की और नहीं पहुंचने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके सोमवार दोपहर तक मौके पर कोई नहीं पहुंचा तो अधिकारियों ने बाकायदा वीडियोग्राफी कराते हुए विद्यालय के ताले तुड़वाकर हाईकोर्ट के आदेशानुसार संस्थान की समस्त जिम्मेदारी एवं संपूर्ण पदभार दूसरे पक्ष के वादी राम कुमार थापा को सौंप दिया।
इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में गोरखा समाज के लोग एवं पुलिस बल मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed