फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The lover ran away with the teenager before applying mehendi

Maharajganj News: मेंहदी रचाने से पहले किशोरी को लेकर भागा प्रेमी

Sat, 10 May 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 10 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The lover ran away with the teenager before applying mehendi
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को मेंहदी रचाने से पहले एक किशोरी को उसका प्रेमी भगा ले गया। किशोरी घर पर रखे नगदी और जेवर भी साथ ले गई है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया है कि उसकी लड़की की उम्र अभी 16 वर्ष है। उसकी शादी तय हो चुकी है। शादी के लिए तैयारी भी चल रही थी। एक जून को बरात आने वाली थी। इसी बीच आठ मई सुबह में कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल गुलरिया निवासी एक शख्स उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित व्यक्ति का यह भी आरोप है कि लड़की घर से भागने के दौरान 80 हजार रुपये और जेवर भी अपने साथ लेकर गई है। इसके चलते वह काफी परेशान है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर आरोपी बृजेश कुशवाहा निवासी जंगल गुलरिया थाना कोल्हुई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed