फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The list of candidates will have to be given in hard copy and not by registered post.

Maharajganj News: पंजीकृत डाक से नहीं हार्ड काॅपी में देनी होगी परीक्षार्थियों की सूची

Fri, 20 Sep 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 20 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
The list of candidates will have to be given in hard copy and not by registered post.
महराजगंज। वर्ष 2025 में होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के आवेदन पूरे हो चुके हैं। बोर्ड कार्यालय को माध्यमिक विद्यालय से संबंधित परीक्षार्थियों की फोटो युक्त सूची ही इस बार प्रेषित करनी है।
विज्ञापन

पंजीकृत डाक से भेजी गई नामावली स्वीकार नहीं होगी। इस संबंध में प्रधानाचार्यों के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश जारी किया है। इससे परीक्षा के समय नाम और फोटो को लेकर होने वाली गड़बड़ी को रोकने की मंशा है। साथ ही स्कूल बोर्ड से कोई आपत्ति नहीं कर पाएंगे। पहले स्कूल फोटो और नाम की विसंगतियों पर पंजीकृत डाक का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लेते थे।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाओं में अध्ययनरत संस्थागत, व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं से संबंधित विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किए जा चुके हैं। जिनकी फोटोग्राफ प्रमाणित हार्ड काॅपी संबंधित विद्यालयों को 30 सितंबर तक सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय को भेजनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले वर्षों में कुछ विद्यालयों ने परिषदीय नियमों का उल्लंघन कर अनियमितताएं की। उनकी संस्था का पंजीकरण कक्षा सात, 11 एवं कक्षा 10 व 12 के ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उनकी फोटोयुक्त हार्ड काॅपी, प्रवेश संबंधी शैक्षिक अर्हता, परीक्षा शुल्क संबंधी मूल कोषपत्र कार्यालय में जमा नहीं कराए गए। बाद में इसे इन विद्यालयों की ओर से पंजीकृत डाक के जरिए भेजा गया, जो निर्देशों का उल्लंघन है। विद्यालयों की ओर से परिषदीय परीक्षा-2025 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की फोटोयुक्त नामावली परिषद कार्यालय को भेजने के लिए हार्ड काॅपी में उपलब्ध कराएंगे।

कुछ विद्यालय छात्र-छात्राओं के पूर्व अध्ययनरत विद्यालय से टीसी प्राप्त किए बिना ही स्वयं की संस्था में प्रवेश ले लिया जाता है। इससे संबंधित छात्र दोनों विद्यालयों में पंजीकृत हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में उनका आवेदन, परीक्षाफल रोके जाने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए बिना टीसी के प्रवेश बिल्कुल न लें। फोटोयुक्त प्रमाणित हार्ड काॅपी के साथ संलग्न कर डीआईओएस कार्यालय स्तर से अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed