{"_id":"5ad39bbf4f1c1b330a8b4b93","slug":"the-leopard-leap-into-the-jungle-by-getting-healthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल तेंदुआ स्वस्थ होकर जंगल पहुंचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल तेंदुआ स्वस्थ होकर जंगल पहुंचा
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
घायल तेंदुआ स्वस्थ होकर जंगल पहुंचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (ब्यूरो)। एक हफ्ते पहले जंगल में घायल मिले तेंदुए के स्वस्थ हो जाने के बाद रविवार की शाम सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के जंगल में छोड़ दिया गया। उच्चाधिकारियों ने तेंदुए को आजाद करने की इजाजत दी थी।
सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि आठ अप्रैल को तेंदुआ दक्षिणी चौक रेंज के नाथ नगर बीट के पोटहा नाले के पास लगभग मरणासन्न मिला था। उपचार के लिए दो वनकर्मी उसे बाइक पर लादकर महराजगंज लाए थे। कानपुर चिड़ियाघर के चिकित्सक की सलाह पर एक सप्ताह तक सभी वनकर्मियों ने उपचार में मदद की। तेंदुआ अब पूरी तरह स्वस्थ है तेंदुए को जंगल में छोड़ने की अनुमति हासिल करने के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट को सबसे पहले मुख्य वन संरक्षक गोंडा को भेजा गया। मुख्य वन्यजीव संरक्षक ने इस प्रमाण पत्र को शनिवार को ही मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को भेज दिया। जहां से देर रात तेंदुए को आजाद करने की अनुमति मिल गई। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए को जंगल में छोड़ने के दौरान काफी एहतियात बरती गई। तेंदुए को दक्षिणी चौक रेंज के जंगल में रविवार की शाम छोड़ दिया गया।