फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The lack of expert doctors in the government hospital, the patient is upset

सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, मरीज परेशान

Tue, 20 Feb 2018 01:00 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 20 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
The lack of expert doctors in the government hospital, the patient is upset
सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, मरीज परेशान - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अगर आप हृदय रोगी हैं तो जिला अस्पताल मत आइए, क्योंकि यहां हृदय रोग विशेषज्ञ तैनात ही नहीं हैं। यही नहीं, अस्पताल में आंख, कान व गला रोग के विशेषज्ञों की भी कमी है। डॉक्टरों की कमी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज के लिए गोरखपुर जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इस बीच जिला अस्पताल में सोमवार को करीब 800 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों के कक्ष में भीड़ के कारण मरीजों को दिक्कत भी हुई। अस्पताल के पैथॉलाजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड कक्ष में मरीजों को काफी भीड़ देखी गई। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में कुल 34 डॉक्टरों की तैनाती होनी चाहिए। इसके सापेक्ष सिर्फ 22 की तैनाती है। अस्पताल में एक-एक फिजिशियन, चेस्ट, चर्म रोग, बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। 
विज्ञापन

इनके अलावा दो रेडियोलाजिस्ट, एक पैथालाजिस्ट, एक बेहोशी के डॉक्टर भी तैनात हैं। इनके अलावा एक महिला रोग विशेषज्ञ भी तैनात है। जबकि अस्पताल में दो नेत्र रोग विशेषज्ञ और एक पद कान व गला रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त हैं। इसी तरह से हृदय रोग विशेषज्ञ के एक पद है, उस पर भी कोई तैनात नहीं है। पैथालाजिस्ट का एक पद रिक्त है। आकस्मिक चिकित्साधिकारी के दो पद रिक्त हैं। इसके अलावा महिला आकस्मिक चिकित्साधिकारी के चार पद रिक्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed