{"_id":"681126847d552dba2500a1f1","slug":"the-knowledge-of-council-children-will-increase-through-summer-camp-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-147964-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समर कैंप के जरिए बढ़ेगा परिषदीय बच्चों का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समर कैंप के जरिए बढ़ेगा परिषदीय बच्चों का ज्ञान
Wed, 30 Apr 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। 20 मई से 15 जून तक परिषदीय स्कूलों में इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश तो जरूर होंगे, लेकिन स्कूल हर रोज डेढ़ घंटे के लिए खुलेंगे। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों से बच्चों को पारंगत किया जाएगा जिससे विद्यार्थियों के पास कुछ अतिरिक्त ज्ञान संचित हो सके।
जनपद में 1705 परिषदीय स्कूल संचालित हैं जिसमें 2.45 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टी में समर कैंप लगेगा। इसके लिए महानिदेशक स्तर से जारी पत्र का संज्ञान लेकर बीएसए ने निर्देश जारी कर दिया है। निर्देश में कहा गया है कि सभी स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक प्रत्येक दिन समर कैंप लगाया जाए। सुबह सात बजे से 8:30 बजे तक समर कैंप संचालन के आदेश दिए गये हैं। सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र भी इस दौरान प्रधानाध्यापक के सहयोग के लिए मौजूद रहेंगे।
सिखाई जाएंगी यह गतिविधि
समर कैंप के दौरान योग, पर्यावरण संरक्षण, फाउंडेशनल लिट्रेसी व न्यूरोमेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण, निबंध, क्विज, वादविवाद, व्यक्तित्व विकास से संबंधित गतिविधि संचालित की जाएंगी। वहीं समर कैंप में विद्यार्थियों को पूरक आहार देने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें गुड़ व मूंगफली चिक्की, बाजरे का लड्डू, घने का लड्डू देने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन अवकाश में समर कैंप आयोजन के लिए निर्देश सभी स्कूलों को दिए गए हैं। 20 मई के बाद आयोजन के निर्देश सभी प्रधानाध्यापकों को दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी इसकी जांच कर रिपोर्ट भी देंगे।
रिद्धि पांडेय, बीएसए