{"_id":"67fffa1087aa79cf0c071b34","slug":"the-intensity-of-the-sun-and-sweat-are-increasing-the-spread-of-scabies-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-147030-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धूप की तल्खी और पसीना बढ़ा रहा स्कैबीज का दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धूप की तल्खी और पसीना बढ़ा रहा स्कैबीज का दायरा
Thu, 17 Apr 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम की तल्खी के कारण फिर त्वचा रोगी बढ़ गए हैं। धूप में निकलने से त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ रहे हैं। साथ ही अंडर आर्म व पैर में छोटे दाने हो रहे हैं। खुजली कम दर्द अधिक दे रहे हैं। विशेषज्ञ इसे स्कैबीज बता रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 18 त्वचा रोगी पहुंचे, जिन्हें दवा के साथ धूप से बचकर रहने की सलाह दी गई।
चटख धूप चर्म रोगियों की संख्या बढ़ा रहा है। फंगल इंफेक्शन के साथ स्कैबीज की चपेट में बाहर निकलने वाले अधिक आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में 765 मरीजों का उपचार बुधवार को हुआ जिसमें 18 त्वचा रोगी रहे। जिला अस्पताल के सीएमएस व त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि शरीर में छोटे-छोटे लाल दाने निकल रहे हैं। चेहरे पर काले धब्बे दिखाई दे रहे हैं जिन्हें स्कैबीज कहा जाता है।
इसे संक्रामक रोग माना जाता जो तापमान बढ़ने पर अधिक फैलता है। इसकी चपेट में ऐसे लोग अधिक आ रहे हैं जो अधिकतर बाहर निकलते हैं और सीधे धूप की जद में आते हैं। यह पसीने से भी उत्पन्न हो सकता है। उंगलियों के बीच में, बगल, कलाइयों, जांघ, पीठ व अंदरूनी हिस्सों में यह रोग होता है।
विज्ञापन
बार-बार खुजली करने पर अंगों पर लाल दाग पड़ जाता है। इससे बचने के लिए धूप से बचाव के साथ अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। एंटीबायोटिक टेल्कम पाउडर की मदद से शरीर को सूखा रखने का प्रयास करना चाहिए। प्रभावित मरीजों को हिदायत के साथ दवा उपलब्ध कराया जा रहा है।