फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The incident took place in Raiganj, Kotwali police station area. After three hours of effort, firefighters extinguished the fire.

Maharajganj News: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, सामान समेत कार व दो बाइक जली

Wed, 11 Mar 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The incident took place in Raiganj, Kotwali police station area. After three hours of effort, firefighters extinguished the fire.

विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र में रायगंज की घटना, तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
गोदाम में लपटें फैलने के बाद दूसरी मंजिल पर घर तक पहुंची, परिवार को सुरक्षित निकाला गया
प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट

गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में घनी आबादी वाले रायगंज में मंगलवार शाम कपड़े की दुकान निष्ठा ट्रेडर्स में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें पीछे गोदाम तक पहुंच गईं। इसकी वजह से गलियारे में खड़ी दो बाइक और एक कार भी जल गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग से सामान समेत कार व दो बाइक जल गईं। मौके पर देर रात तक अफरा-तफरी मची रही।
जानकारी के अनुसार, रायगंज में अमित गुप्ता की निष्ठा ट्रेडर्स की दुकान है। वह कपड़ा, चुनरी, चादर आदि का थोक में व्यापार करते हैं। नीचे गोदाम और ऊपर परिवार रहता था। शाम सात बजे अचानक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से दूसरे कमरे में भी फैलने लगी। इससे गलियारे में खड़ी कार और दो बाइक भी जलने लगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जब तक पहुंचतीं, तब तक आग तेजी से ऊपर तक फैल गई।
विज्ञापन

आनन-फानन में परिवार के लोगों को बाहर सुरक्षित निकाला गया। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद एक-एक कर दमकल की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश जारी रही। मकान में सीढ़ी और छत पर भी कपड़ा रखने की वजह से आग तेजी से फैली। थोड़ी देर बाद डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ भी मौके पर पहुंचे। रात 10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ संतोष राय ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी गई। आग अंदर तक फैल गई थी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed