{"_id":"62449f1108d74c114a41fc44","slug":"the-husband-reached-the-married-woman-on-the-fifth-day-the-door-of-the-house-opened-maharajganj-news-gkp431638855","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन विवाहिता के पास पहुंचा शौहर, घर का दरवाजा खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन विवाहिता के पास पहुंचा शौहर, घर का दरवाजा खुला
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर क्षेत्र के सोनवल निवासिनी विवाहिता के लिए ससुराल का दरवाजा पांचवे दिन बुधवार को खुल ही गया। घर पहुंचे पति व विवाहिता के बीच पुलिस ने चौकी पर सुलह समझौता कराकर फिर से साथ रहने के लिए कसमें दिलाईं। पांच दिनों से विवाहिता घर के दरवाजे पर धरना पर बैठी थी।
पुरंदरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनवल निवासिनी समीमा खातून का निकाह सोनवल निवासी जहीर आलम से दो वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। समीमा ने आनन फानन में उच्चाधिकारियों समेत मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाई थी। थाने में तहरीर के बाद मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति, सास, ससुर व प्रधान प्रतिनिधि पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर दिया था।
अभी मामले की छानबीन चल रही थी, कि इसी बीच युवती पैसिया ललाइन स्थित पति के मकान में रहने के लिए शनिवार को जा पहुंची। विवाहित को देख ससुराल वाले घर में ताला लगा कर मौके से गायब हो गए हैं। युवती ने हार नहीं मानी और ससुराल के दरवाजे पर ही डटी रही। पांचवें दिन विवाहिता के पास पति पहुंचा और पुलिस चौकी लक्ष्मीपुर पर सुलह कर के एक साथ रहने का फैसला लिया। थाना प्रभारी पुरंदरपुर सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पति-पत्नी में आपसी विवाद था। दोनों ने समझौता करके एक साथ रहने का फैसला कर लिया है।