फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The health of the rape victim and deaf and mute girl deteriorated.

Maharajganj News: दुष्कर्म पीड़िता मूकबधिर बालिका की बिगड़ी तबीयत

Sun, 09 Jun 2024 08:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Jun 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
The health of the rape victim and deaf and mute girl deteriorated.
खुटहां बाजार। पनियरा थाना क्षेत्र के दुष्कर्म पीड़ित मूकबधिर बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे चौदह वर्षीय मूकबधिर बालिका पानी लेने के लिए नहर के किनारे हैंडपंप पर गई थी, तभी गांव का युवक उसे बहला-फुसलाकर भट्ठे की तरफ लेकर चला गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चेहरे पर कई जगह काटने के निशान भी हैं। बालिका के देर से घर पहुंचने पर मां ने पूछताछ की तो वह आरोपी के घर ले गई और उसकी करतूत इशारों में बताई। शनिवार शाम से पीड़िता की तबीयत खराब हो गई। रविवार सुबह उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में भर्ती कराया गया। बालिका की हालत को गंभीर देखकर डाॅक्टरों ने रविवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की हालत के बारे में जानकारी ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed