फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The headmaster was accused of selecting a cook against the rules.

Maharajganj News: प्रधानाध्यापक पर लगाया नियम विरुद्ध रसोइया चयन का आरोप

Thu, 16 Oct 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The headmaster was accused of selecting a cook against the rules.
मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहगौरा की ग्राम प्रधान सरस्वती देवी ने बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा आनंद कुमार मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपकर प्रधानाध्यापक पर नियम विरुद्ध रसोइया चयन का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्राम प्रधान सरस्वती देवी की तहरीर के अनुसार ग्राम पंचायत सोहगौरा में समय माता स्थान के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय पर तैनात प्रधानाध्यापक ने मनमाने ढंग से रसोइया का चयन कर लिया है। चयन ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के बिना मनमाने ढंग से किया गया है। साथ ही मामले में ग्राम पंचायत अध्यक्ष से न तो सहमति ली गई है, और न ही कोई सुझाव लिया गया। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि रसोइया के चयन से संबंधित मामला उनके संज्ञान में आया है। इस संबंध में मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed