{"_id":"6a0b751ac9c701d1ec02b0ac","slug":"the-harsh-sun-is-making-you-sweat-during-the-day-the-humidity-is-taking-away-your-sleep-at-night-maharajganj-news-c-206-1-go11002-177573-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दिन में तल्ख धूप छुड़ा रही पसीना, रात में उमस छीन रही नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दिन में तल्ख धूप छुड़ा रही पसीना, रात में उमस छीन रही नींद
विज्ञापन
अधिकतम तापमान में एक डिग्री गिरावट, न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा
महराजगंज। मई का दूसरा पखवाड़ा तराई वासियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। दिन में धूप की तल्ख़ी व तेज हवाएं पसीना छुड़ा रही हैं तो रात में बढ़ रहा न्यूनतम पारा लोगों की नींद हराम कर रहा है। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़त के साथ 28 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया।
महराजगंज तराई के लोग पिछले तीन दिन से धूप की तल्ख़ी से दो चार हो रहे हैं। दिन में तेज धूप के साथ हवाओं की तेज गति दोपहर बाद लू का अहसास दे रही हैं। सोमवार धूप सुबह थोड़ी धुंधली जरूर रही लेकिन सुबह 11 बजे से चटख होकर दोपहर बाद तक शरीर झुलसाती महसूस हुई। इस दरम्यान हवा की गति 13 किमी प्रति घंटा बनी रही जिसके चलते दोपहर दो बजे तक बाहर निकलने वालों को गर्म हवाओं से जूझना पड़ा। दिन डूबने के बाद हवा भी शांत हो गई जिसके कारण लोगों को रात में उमस महसूस हुई। घर के भीतर कूलर,पंखे से राहत न मिलने के कारण लोग छत पर व खुले आसमान के नीचे टहलने को देर रात तक विवश रहे।
25 से नौतपा बढ़ाएगा ताप
मौसम विभाग के अलावा ज्योतिष गणना भी आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की बात कह रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पं. विंध्यवासिनी पांडेय ने बताया कि 2026 में नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है। 25 मई 2026 से यह 2 जून 2026 तक रहेगा। मान्यता के अनुसार, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब 9 दिनों तक गर्मी अपने चरम पर रहती जिसे ज्योतिष नौतपा की संज्ञा देते हैं। इन नौ दिनों में अगर धूप तेज बनी रही तो माना जाता कि बारिश अच्छी होगी। लेकिन अगर नौतपा खंडित होता है तो बारिश कम होगी ऐसा माना जाता है।
विज्ञापन
वर्जन
आगामी दिनों में धूप की तल्ख़ी और बढ़ने के संकेत हैं। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी जिससे रातें भी गर्म होंगी। इससे गर्मी की वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।