{"_id":"68697aca0680d2abe701d5db","slug":"the-habit-of-sitting-in-the-same-posture-is-increasing-spinal-pain-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-153760-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक ही मुद्रा में बैठने की आदत बढ़ा रहा रीढ़ की हड्डी में दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक ही मुद्रा में बैठने की आदत बढ़ा रहा रीढ़ की हड्डी में दर्द
Sun, 06 Jul 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। एक ही मुद्रा में देर तक बैठने की आदत रीढ़ की हड्डी में दर्द बढ़ा रहा है। अधिकतर 40 वर्ष तक के लोग इस समस्या से पीड़ित मिल रहे हैं। इन्हें उठने-बैठने, चलने और सोते समय कमर में दर्द का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में इस समस्या से पीड़ित 13 मरीज पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद व्यायाम और कैल्शियम वाले खाद्य पदार्थ प्रयोग करने की सलाह व दवा दी।
नौकरीपेशा व कंप्यूटर पर कार्य करने वाले अधिकतर एक ही मुद्रा में कुर्सी पर बैठ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें कमर व पीठ दर्द की समस्या झेलनी पड़ रही है। चिकित्सकों के मुताबिक रीढ़ की हड्डी पर बैठने का प्रभाव पड़ने से यह समस्या हो रही है। ओपीडी में ऐसे मरीजों को देख रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. विकास ने बताया कि 35 वर्ष के बाद हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने लगती है।
विज्ञापन
इसलिए डेयरी उत्पाद, पनीर, दूध, दही का उपयोग बढ़ाना चाहिए। साथ ही साथ बैठने की मुद्रा लगातार एक तरह की नहीं रखनी चाहिए। अगर कुर्सी पर अधिक देर बैठना पड़ रहा तो हर घंटे कुर्सी से उतरकर थोड़ी चहलकदमी करें, जिससे रीढ़ की हड्डी पर जो दबाव बैठने से बना वह समाप्त हो सके। उन्होंने बताया कि इस समस्या से परेशान मरीजों को व्यायाम रोजाना करने की सलाह के साथ कैल्शियम की दवा दी जा रही है।