फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The group member's game, grabbed the savings in the name of illness

Maharajganj News: समूह की सदस्य का खेल, बीमारी के नाम पर हड़प ली जमापूंजी

Wed, 23 Jul 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 23 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The group member's game, grabbed the savings in the name of illness
गांधी नगर स्थित आसरा आवास में परिवार के साथ बैठी पीड़ित अर्चना।
महराजगंज। शहर के आसरा आवास निवासी अर्चना ने समूह की एक महिला पर समूह का 1.58 लाख रुपये हड़पने और अपने परिवार के साथ मिलकर मारपीट का आरोप लगाया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 18 जुलाई को शहर के वीरबहादुर नगर निवासी आरोपी जोहरा खातून, महिबुननिशा, नाथू, नबुअत, शमीम, अमीर एवं नदीम पर धोखाधड़ी समेत अन्य धारा के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के पिपरदेउरा मोहल्ले की आसरा आवास निवासी समूह की सदस्य अर्चना ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में एक जून को वाद दाखिल किया था। दाखिल वाद में बताया कि एक समूह संचालित किया जाता है। इसमें 10 महिलाएं शामिल हैं। सभी कर्ज लेकर अपनी जरूरत पूरा करती हैं। आरोप है कि समूह की सदस्य जोहर खातून बीरबहादुर नगर में रहती हैं।
विज्ञापन

बेटे के ऑपरेशन की बात कहकर फरवरी 2024 में तीन किस्त में एक लाख 58 हजार रुपये समूह से ले ली। इसके बाद वह रकम लेकर एक माह में वापस करने की बात कही। उस समय जोहर ने कहा था कि खेत बेचकर रकम जमा कर देंगे। मार्च के अंतिम सप्ताह में रकम की मांग की गई तो जोहरा ने इरादा बदल दिया। उन्होंने कहा कि खेत बिका नहीं तो कर्ज कहां से जमा होगा। एक सितंबर 2024 को इस प्रकरण को लेकर समझौता हुआ। इसमें 10 दिन बाद रकम देने की बात कही गई। रकम जमा करने के लिए जब कहा जाता था तो टाल मटोलकर किनारा कस लेती थीं। इसे लेकर सख्ती बरती गई तो उनकी रकम जमा नहीं करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिसंबर 2024 को दोपहर में समूह की रकम जमा करने के लिए कही। उनके घर गई तो जोहरा खातून, उसकी मां महिबुलनिशा, नाथू, यासीन शमीम, अमीर और नदीम अपशब्द बोलते हुए भगा दिए। जानमाल की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed