फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The gravel of the road connecting Chowk-Nichalul road started disintegrating.

Maharajganj News: चौक-निचलौल मार्ग को जोड़ने सड़क की उखड़ने लगी गिट्टियां

Sun, 01 Oct 2023 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
The gravel of the road connecting Chowk-Nichalul road started disintegrating.
महराजगंज। चौक क्षेत्र के करौता को गैस गोदाम के पास चौक-निचलौल मार्ग को जोड़ने वाली पिच सड़क के मरम्मत के एक सप्ताह के भीतर गिट्टियां उखड़नी शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र देकर संबंधित ठेकेदार पर गुणवत्ताविहीन कार्य कराने का आरोप लगाते हुए पुनः मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

करौता, रुदलापुर, पिपरा सोनाड़ी, बड़हरा वैद्य खजुरिया, नंदभार समेत आधा दर्जन गांव को सोहगौरा तथा निचलौल मार्ग से जुड़े गांव को जोड़ता है। गैस गोदाम के पास तक करीब डेढ़ किलोमीटर पक्की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। गिट्टियां उखड़ गई थीं। विभाग ने संज्ञान लेकर मरम्मत करा दी, लेकिन मरम्मत होने के एक सप्ताह के भीतर गिट्टियां उखड़नी शुरू हो गईं। पंडित ओमप्रकाश चतुर्वेदी, बलवंत, अश्विन कुमार, वेद प्रकाश तिवारी, अखिलेश पटेल ने कहा कि सड़क की मरम्मत मानक के हिसाब से नहीं की गई, जिसके कारण गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। डीएम को शिकायती पत्र देकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed