फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The governor said... Vantangiya village is a role model

Maharajganj News: राज्यपाल बोलीं...रोल माॅडल हैं वनटांगिया गांव

Tue, 18 Mar 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 18 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The governor said... Vantangiya village is a role model
स्टॉल का निरीक्षण करतीं राज्यपाल। 
महराजगंज। जिले में विभिन्न नवाचारी अभियानों की तारीफ करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वनटांगिया गांवों के विकास को रोल माॅडल बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रशंसा की बात है कि अधिकारियों ने 40 गांव गोद लेकर उन्हें मॉडल गांव के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


जब हम केंद्र और राज्य के विभिन्न योजनाओं व अनुदानों को सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो निश्चित रूप से गांव को मॉडल के रूप में विकसित किया जा सकेगा। महराजगंज के अधिकारियों ने मुसहर और वनटांगिया ग्रामों को विभिन्न योजनाओं से 90 प्रतिशत तक पूरा करने में सफलता पाई।
विज्ञापन


राज्यपाल ने परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प के लिए भी जिला प्रशासन की तारीफ की। महिला समस्याओं और उपस्थित महिलाओं व अन्य लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि हमें महिला उत्पीड़न के विरुद्ध लोगों को जागरूक करना होगा। इसके लिए गांव-गांव यात्रा निकालनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आंगनबाड़ी और परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के नृत्य और अभिनय की प्रशंसा की और कहा कि इन बच्चों के प्रदर्शन ने सभी को अभिभूत किया है। हमें इन्हीं प्रतिभाशाली बच्चों को तैयार कर प्रधानमंत्री के सपनों के अनुरूप विकसित भारत की संकल्पना को साकार करना है।

उन्होंने अच्छे कार्याें की सराहना करते हुए सुनहरे भविष्य का सपना दिखाया। उन्होंने बच्चों को अधिक संख्या में स्टेज पर आकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। खासकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नियुक्ति पत्र दिया। इसके अलावा 210 नई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति जनपद में हुई है।

उन्होंने विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा उनके निर्देश के क्रम में बाल विवाह व नशे के विरुद्ध साइकिल यात्रा निकाले जाने की बात भी कही।

कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वच्छता व स्वास्थ्य किट देने की घोषणा करते हुए स्वच्छता के महत्व के प्रति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने विचारों को व्यक्त किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया।

कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक प्रेम सागर पटेल मौजूद रहे।


राज्यपाल ने कलक्ट्रेट परिसर में आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री स्कूल शैक्षणिक किट सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र, आयुष्मान कार्ड, क्षय रोगियों के लिए पोषण पोटली, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण को आवास की चाभी, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाणपत्र वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed