{"_id":"64b44e6010efbe3b4f034084","slug":"the-government-of-bharatiya-janata-party-is-working-for-the-people-of-every-class-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-1986-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रही
विज्ञापन
फोटो
लोकसभा प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रही है। समाज के हर वर्ग के दिलो में अपनी जगह बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से देश की बागडोर सौंपनी है। 2024 में मोदी को प्रधानमंत्री बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। उक्त बातें लोकसभा प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर घर घर संपर्क अभियान के क्रम में आयोजित बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि अभियान को 19 जुलाई तक चलाने के निर्णय के साथ घर-घर संपर्क के बल पर पार्टी ने मिशन 2024 को मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर 9090902024 मोबाइल नंबर पर मिस काल कराएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, स्वनिधि और कई अन्य योजनाओं ने महामारी के समय में सबसे जरूरतमंद और दलित नागरिकों को जीवित रहने में मदद की। उज्ज्वला, हर घर जल, स्वच्छ भारत और 20 लाख करोड़ रुपये के कोविड राहत पैकेज जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए लोकसभा प्रभारी ने कहा कि इन फैसलों से अर्थव्यवस्था को मदद करने के अलावा कृषि और बुनियादी ढांचा क्षेत्र के उत्थान में मदद मिली है।
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर दौड़ रहा है। 9 साल में प्रधानमंत्री ने देश को समृद्ध बनाया है। मोदी सरकार ने अंत्योदय के मूलमंत्र को चरितार्थ कर जनकल्याण के लिए अनेकों योजनाओं को लागू कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला संयोजक संजय पांडेय ने कहा कि पार्टी ने आगामी 17, 18, 19 जुलाई तक विशेष संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिस विधान सभा में टिफिन कार्यक्रम नहीं हो सका है उसे करना है। विशेष संपर्क अभियान के तहत संपर्क करना है।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,पनियरा नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, प्रभाकर द्विवेदी, रामाज्ञा निषाद जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, बच्चू लाल चौरसिया, ठाकुर रौनियार, अरुणेश शुक्ला, प्रदीप उपाध्याय, दिलीप शर्मा, राघवेंद्र मिश्रा, विनोद प्रजापति, चंदू सिंह, राम विलास यादव आदि मौजूद रहे।