फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The girlfriend reached her boyfriend's house and insisted on marriage, but the family agreed.

Maharajganj News: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी, मान गए परिजन

Fri, 12 Dec 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The girlfriend reached her boyfriend's house and insisted on marriage, but the family agreed.
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती बृहस्पतिवार को अचानक अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। सोनौली कोतवाली क्षेत्र एक गांव में पहुंची युवती प्रेमी से शादी की जिद करने लगी। स्थिति गंभीर देख प्रेमी के परिजनों की मौजूदगी में शादी कराने का आश्वासन देकर उसे शांत कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक के घर बुधवार को कोल्हुई थाना क्षेत्र की एक युवती आ गई। युवती ने लड़के के पिता से कहा कि आपका पुत्र दो वर्षों से मुझसे फोन पर बातचीत करता था। हम दोनों में प्रेम हो गया है। अब मैं कहीं नहीं जाऊंगी, यहीं रहूंगी। कथित प्रेमी युवक बाहर रहता है। युवक के परिजनों ने अपने पुत्र से मामले की जानकारी ली। उसने स्वीकार किया तो परिजनों ने घर आने के लिए कहा और युवती से युवक की मौजूदगी में बात करने आगे बात करने को कहा। फिर भी प्रेमिका जिद पर अड़ी रही। काफी मान-मन्नौवल के बाद युवक के परिजन शादी के लिए विवश हो गए। गांव के ग्राम प्रधान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बैठक कर दोनों पक्षों को सुना। इसके बाद निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष दोनों की शादी कर दी जाएगी। खनुआ चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed