फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The girl returned alive...again the police is busy in solving the mystery.

Maharajganj News: जिंदा लौटी किशोरी...फिर गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Fri, 20 Dec 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 20 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
The girl returned alive...again the police is busy in solving the mystery.
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मृत किशोरी के जीवित मिलने के दावे के बाद नया मोड़ आ गया है। दावा है कि जिस किशोरी की हत्या के मामले में भाई और पिता पर कार्रवाई हुई वह चौदह माह बाद घर आ गई है। इस दौरान वह एक नन्हीं बच्ची की मां भी बन गई है।
विज्ञापन

इस घटना से पुलिस महकमा में सनसनी फैल गई है। मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। यह बात सामने आ रही है कि किशोरी के परिजनों को जिला मुख्यालय पर बुलाकर उनसे पूछताछ की गई है। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को न्यायालय के दिशा निर्देश का इंतजार है। मामले की फिर से विवेचना हो सकती है।
विज्ञापन

घुघली थानाक्षेत्र के एक गांव में 21 जून 2023 को 13 वर्षीय एक किशोरी गायब हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही एक परिवार पर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर घुघली पुलिस ने 2 जुलाई 2023 को केस दर्ज किया था। इसी बीच 22 जुलाई को निचलौल क्षेत्र के मधुबनी माइनर में एक किशोरी का शव मिला। पुलिस ने परिजनों से शव को गायब किशोरी के रूप में पहचान कराई। उसके बाद बेटी का अपहरण का केस दर्ज कराने वाले पिता और भाई किशोरी की हत्या के आरोपित बना दिए गए। पिता व भाई को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed