फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The game of conversion behind the curtain of prayer meeting

Maharajganj News: प्रार्थना सभा के परदे में धर्मांतरण का खेल

Wed, 28 May 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 28 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The game of conversion behind the curtain of prayer meeting
महराजगंज। जिले में धर्मांतरण के मामले को लेकर अक्सर हो हल्ला होता रहता है। मामले में कार्रवाई की जाती है। असल में लोगों की बीमारी को ठीक करने का दावा कर उनको प्रार्थना के लिए प्रेरित किया जाता है। इसी बहाने कम पढ़े-लिखे लोग इस जाल में फंस जाते हैं।
विज्ञापन

बीते दो साल की कार्रवाई पर नजर डालें तो ऐसे ही तथ्य सामने आए हैं। बीते दिनों घुघली क्षेत्र के पिपरा मुंडेरी गांव में धर्मांतरण के मामले को लेकर हंगामा हुआ था। तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

घुघली थाना क्षेत्र के पिपरा मुंडेरी गांव में तीन दिन पहले धर्मांतरण के मामले को लेकर हंगामा हुआ था। कुशीनगर जिले के दो लोग और पिपरा मुंडेरी गांव की महिला एक के साथ मिलकर प्रार्थना सभा कराते थे। गांव में छह माह पहले से यह खेल चल रहा था। आरोपी किरन देवी गांव के आसपास के लोगों को प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बुलाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावा किया जाता था कि प्रार्थना करने से बीमारी दूर हो जाएगी। इस बात पर जोर देकर कम पढ़े-लिखे लोगों को गुमराह कर धर्मांतरण का खेल हो रहा था। मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने कार्रवाई की। यह कोई पहला मामला नहीं है। ऐसे मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।
सूत्रों की माने तो जिले में शहर से लेकर गांव के दलित बस्तियों में गोपनीय ढंग से प्रार्थना सभाएं होती हैं। इसमें पूरा नेटवर्क काम कर रहा है। इस नेटवर्क से जुड़े लोग छोटी-छोटी जगह पर प्रार्थना सभा कर धर्म परिवर्तन का प्रयास करते रहते हैं।
इससे पहले भी निचलौल क्षेत्र के कोहड़वल, रेंगहिया, मदनपुरा, बैठवलिया, करमहिया सहित अन्य जगहों पर प्रार्थना सभा आयोजित कर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप मामला सामने आ चुका है। हालांकि इन सभी मामले में पुलिस कार्रवाई की है। सूत्रों की माने तो प्रार्थना सभा में शामिल होने वाले लोगों को पैसों का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जाता है।
शहर से लेकर गांव के दलित बस्तियों में काफी तेजी से ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार चल रहा है। यहां लोगों को बहला-फुसलाकर बुलाया जाता है। फिर लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जाता है।

सूत्रों की माने तो ईसाई मिशनरी से जुडे लोग अपना नेटवर्क जिले से लेकर बिहार और नेपाल तक फैला रखे हैं।
निचलौल क्षेत्र के कई पिपराकाजी, बोदना, रेंगहिया, डोमा, मनिकापुर, बकुलडिहा सहित कई गांवों में रविवार व मंगलवार को प्रार्थना के लिए लोग गांव में जुटते हैं। अंधविश्वास और जादुई पानी के जरिए लोगों को पहले वश में कर लेते हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले सामने आने पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed