फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The female leopard took the cubs to a safe place in the forest.

Maharajganj News: शावकों को जंगलों में सुरक्षित स्थान पर उठा ले गई मादा तेंदुआ

Sun, 14 Jan 2024 02:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 14 Jan 2024 02:45 PM IST
विज्ञापन
The female leopard took the cubs to a safe place in the forest.
बागापार। सोहगीबरवा सेंचुरी के दक्षिणी चौक रेंज के जंगल में शनिवार को मादा तेंदुआ शावकों के साथ नहीं दिखी। वन अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा को देखते हुए वह अंदर चली गई। तेंदुआ परिवार की वंश वृद्धि को बेहतर माना जा रहा है। चौक इलाके के जंगलों में ट्रैप कैमरे में तेंदुआ परिवार के विचरण की भी तस्वीरें सामने आई हैं। जिले के दक्षिणी और उत्तरी चौक रेंज में तेंदुए का कुनबा लगातर बढ़ने से वन्यजीव प्रेमियों में खुशी है।
विज्ञापन

रेंज के ग्रास लैंड में मादा तेंदुआ ने दो शावकों को जन्म दिया है। पेट्रोलिंग टीम ने शावकों को देख महकमें के उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दिया। जैसे ही जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो रेंज में सुरक्षा एवं चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जंगलों में क्षेत्रीय चरवाहों के प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी गई है। वन विभाग के मुताबिक सोहगीबरवा सेंचुरी में पहले 12 शावक थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी चौक के वन क्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने अनुसार सोहगीबरवा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी है। यहां के जंगलों में कई प्रजाति के दुर्लभ वन्यजीव हैं। वन्यजीवों व शावकों की सुरक्षा के लिए वन कर्मियों को हाई अलर्ट किया गया है। निगरानी भी की जा ही है।

जैसे ही पेट्रोलिंग टीम को जानकारी हुई कि जंगल में मादा तेंदुआ ने दो शावकों को जन्म दिया है, उस सर्किल की सुरक्षा बढ़ा दी गई। वन सुरक्षाकर्मी निगरानी कर रहे थे। शनिवार को मादा तेंदुआ अपने शावकों को दूसरे स्थान पर उठा ले गई। फिर भी शावकों की निगरानी की जा रही है।

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed