फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The family protested by placing the body in front of the tent house owner's house.

Maharajganj News: टेंट हाउस मालिक के घर के सामने शव रख परिजनों ने किया प्रदर्शन

Mon, 04 May 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The family protested by placing the body in front of the tent house owner's house.
सिन्दुरिया मृतक अमन के मौत पर  मोहनापुर मे शारदा गुप्ता के घर के सामने शव रख प्रदर्शन करते ग्रा
परिजनों का आरोप शव को जमीन पर उतारकर भाग गया था टेंट हाउस मालिक का रिश्तेदार
विज्ञापन

सिंदुरिया में करंट लगने से हो गई थी युवक की मौत, मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी और सीओ सदर
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनापुर टोला मठहिया निवासी अमन की करंट लगने से शनिवार को मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव पहुंचा तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने टेंट मालिक के एक रिश्तेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दरवाजे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। एएसपी के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए। प्रदर्शन के कारण सिंदुरिया-शिकारपुर मार्ग तीन घंटे तक जाम रहा।
जानकारी के अनुसार, अमन पुत्र श्रीनिवास उर्फ सुबाष अपने ही गांव के शारदा गुप्ता के वहां टेंट हाउस पर काम करता था। शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे सट्टा से आया हुआ सामान अपने मालिक शारदा गुप्ता के दरवाजे पर उतार रहा था। तभी बगल में लगे ट्रांसफर से लोहे की पाइप सट गई, जिससे करंट लगने से वह वहीं गिरकर तड़पने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन पहुंच गए और उसे लेकर निजी साधन से लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिंदुरिया पुलिस हास्पिटल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार की दोपहर बाद जब घर पर शव पहुंचा तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और लोग टेंट मालिक के दरवाजे पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

अमन के परिजनों का आरोप है कि जब युवक घायल हो गया था तब उसे टेंट मालिक के रिश्तेदार के वाहन से लेकर लोग अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि रिश्तेदार शव को जमीन पर उतारकर भाग आया था। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उनके समझाने के बाद भी परिजन नहीं माने। इसके बाद एडिशनल एसपी सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम मौके पर पहुंचे। काफी मान मनौवल के बाद परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए। इसके बाद पुलिस की देखरेख में गांव के ही पोखरे पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
तीन घंटे तक जाम रहा सिंदुरिया-शिकारपुर मार्ग
प्रदर्शन के चलते करीब तीन घंटे तक सिंदुरिया-शिकारपुर मार्ग जाम रहा। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग जाम से निकलने के लिए इधर-उधर अपने वाहन घुमाते रहे। करीब तीन घंटे के बाद लोगों जब जाम खत्म हुआ तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

दो साल पहले हो गई थी बड़े भाई की मौत
सुबाष ने बताया कि दो साल पहले मुंबई में ट्रेन हादसे में बड़े बेटे की मौत हो गई थी। अभी उस से उभर नहीं पाए थे की दूसरा बेटा भी साथ छोड़ दिया। नीयत को क्या मंजूर है कि दो वर्ष में दो बेटे हमको छोड कर चले गए। घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अमन ने पढ़ाई पर ध्यान न देकर मेहनत-मजदूरी करने लगा था। साल भर पहले उसकी शादी हुई थी लेकिन पांच माह पूर्व तलाक हो गया। छोटा भाई बबलू यह कहते हुए फफक पड़ रहा था कि भैया भले ही मजदूरी करते रहे लेकिन मुझे किसी भी चीज की कमी नहीं होने दिए। अब हम लोगों का ध्यान कौन करेगा।
वर्जन
परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खत्म करा दिया गया है। इस मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-अंकुर गौतम, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed