फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The examination will be held over three days, with 37,814 candidates appearing across five shifts.

Maharajganj News: तीन दिन चलेगी परीक्षा, पांच पाली में 37814 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Thu, 25 Jun 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The examination will be held over three days, with 37,814 candidates appearing across five shifts.
दो, तीन व चार जुलाई को होगी परीक्षा, जनपद में तय किए गए 20 केंद्र
विज्ञापन

महराजगंज। बीएड प्रवेश परीक्षा व पुलिस भर्ती परीक्षा शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियों अंतिम दौर में हैं। यह परीक्षा तीन दिन कुल पांच पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 37814 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।
शिक्षक पात्रता परीक्षा जनपद में दो, तीन व चार जुलाई को आयोजित की जाएगी। सुरक्षा कारणों से कुल 20 सीसीटीवी कैमरों से लैस परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। डीआईओएस ने जानकारी देते हुए बताया कि दो व तीन जुलाई को दोनों पाली व चार को सुबह की पाली में परीक्षा होगी। पहले दिन दोनों पाली में 7823 व दूसरे दिन दोनों पाली में 7824 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। तीसरे दिन सिर्फ सुबह पाली में परीक्षा है जिसमें 6500 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 09:30 से 12:30 तक पहली पाली और 02:30 से 05:30 चलेगी।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त प्रत्येक पाली का स्टाफ अलग
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण के बाद केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित कर दिए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में 24 अभ्यर्थियों पर एक निरीक्षक के अनुपात में ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक पाली में स्टाफ केंद्र व्यवस्थापक के अलावा अलग-अलग तय किया गया है। बताया कि इससे परीक्षा शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बनाए गये परीक्षा केंद्र
- जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज ए ब्लॉक।
- जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज बी ब्लॉक।
- जीएसवीएस महराजगंज।
- महराजगंज इंटर कालेज।
- शिव जपत सिंह कालेज।
- डा. आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय।
- जीजीआईसी धनेवा।
- महामाया आईटी पालीटेक्निक।
- दिग्विजय नाथ कालैज चौक।
- पंचायत इंटर कालेज।
- अभिनव बाल विद्या मंदिर, उदितपुर।
- डीएवी नारंग घुघली।
- एंग्लो संस्कृत घुघली।
- राजकीय पालीटेक्निक पुरैना।
- मोती राम द्विवेदी फरेंदा।
- लाल बहादुर शास्त्री कालेज फरेंदा।
- सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कालेज, फरेंदा।
- जीजीआईसी आनंदनगर।
- जीजीआईसी पनियरा।
- आजाद उच्चतर माध्यमिक रुनुवां।
वर्जन
जुलाई में दो, तीन व चार तारीख को शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित होनी है। शुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए दायित्व तय किए गये हैं। परीक्षा की मानिटरिंग की जाएगी।
- प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed