{"_id":"65e0db2a0f53de13620ddfb5","slug":"the-elderly-woman-kept-pleading-while-holding-the-feet-of-the-prd-jawan-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-482946-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पीआरडी जवान के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाती रही बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पीआरडी जवान के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाती रही बुजुर्ग
Fri, 01 Mar 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। तहसीलदार कार्यालय के बाहर बृहस्पतिवार को 65 साल की एक बुजुर्ग महिला अपने परिवार के साथ जमीन पर बैठ कर आते-जाते लोगों से अपनी पीड़ा सुना रही थी। उसने आरोप लगाया कि वह अपने पट्टीदार की दबंगई की शिकायत लेकर तहसीलदार के पास गई तो उन्होंने डांट कर उसे भगा दिया। यही नहीं वह पीआरडी जवानों के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाती रही लेकिन उन लोगों ने उन्हें पकड़कर दफ्तर से बाहर कर दिया।
कोठीभार थाना क्षेत्र के सोहट निवासी चंद्रावती देवी (65) के अनुसार, उसके नाम से प्रधानमंत्री आवास जारी हुआ है लेकिन मकान बनवाने का पट्टीदार विरोध कर रहे हैं। उसने पुलिस से लेकर उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत का समाधान कहीं से नहीं हुआ। हर कोई केवल आश्वासन देकर लौटा देता हैं। ऐसे में अपनी पीड़ा लेकर पति सुखारी, बेटे और रमपुरवा निवासी भाई मोहर के साथ तहसील पहुंची थी। महिला का आरोप है कि तहसीलदार ने उन्हें डांट कर भगा दिया। उसके बाद पीआरडी जवानों के पैरों पर गिरकर गिड़गिड़ाती रह गई लेकिन उन्हें पकड़ कर बाहर कर दिया गया। काफी देर तक तहसील परिसर में बैठ न्याय की गुहार लगाने के बाद निराश होकर घर लौट आई।
शिकायती पत्र को दिखाकर राेती रही पीडिता
तहसीलदार की चौखट से भगाए जाने के बाद बुजुर्ग महिला अपने परिवारीजनों के साथ वहीं बाहर जमीन पर बैठ गई अपनी पीड़ा लोगों को सुनाकर आंसू बहाती रही। पीड़िता का दर्द सुन हर कोई द्रवित हो जाता। पीड़िता के मुताबिक वह 3 और 7 फरवरी को मुख्यमंत्री और 26 फरवरी को एसडीएम तथा 12 फरवरी को कोठीभार पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगा चुकी है लेकिन कहीं से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
पीड़िता की ओर से भगाने का लगाया जा रहा आरोप गलत है। कुछ लोग पीड़िता को बहकावे में लेकर तहसील आए थे। हालांकि पीड़िता की सूचना के बाद तत्काल मौके पर लेखपाल और कानूनगो को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार